फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   man suicides as wife departure after quarrel in Budaun

Budaun: पत्नी के मायके जाने से परेशान चल रहा था युवक, गांव के बाहर पेड़ पर लटका मिला शव

Wed, 28 Sep 2022 07:59 PM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, बिल्सी (बदायूं)
संवाद न्यूज एजेंसी, बिल्सी (बदायूं) Published by: अनुराग सक्सेना Updated Wed, 28 Sep 2022 07:59 PM IST
सार

ग्राम हैवतपुर निवासी हरिओम का एक माह पहले उसकी पत्नी से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। उसकी पत्नी नाराज होकर मायके शहबाजपुर चली गई थी। तब से हरिओम परेशान चल रहा था। बुधवार को खेत में पेड़ से लटकता उसका शव मिला।

विज्ञापन
man suicides as wife departure after quarrel in Budaun
युवक ने लगाई फांसी - फोटो : Social Media

विस्तार

थाना क्षेत्र गांव हैवतपुर में 26 वर्षीय हरिओम ने मंगलवार रात फंदे से लटककर जान दे दी। वह पत्नी के मायके जाने से परेशान था। थाना पुलिस ने उसके शव का पोस्टमार्टम करा दिया है।

विज्ञापन


ग्राम हैवतपुर निवासी हरिओम पुत्र वीरपाल सिंह खेतीबाड़ी करके अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहा था। परिवार वालों के मुताबिक, एक माह पहले उसकी पत्नी उससे नाराज होकर अपने बेटे को लेकर अपने मायके शहबाजपुर चली गई थी। तब से वह अपने मायके में है लेकिन उसके जाने से हरिओम परेशान चल रहा था।
विज्ञापन


मंगलवार शाम छह बजे वह घर से खाना खाकर बाहर निकला था। उसके बाद वह घर नहीं आया। परिवार वाले उसे तलाश कर रहे थे लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला।

बुधवार को कुछ लोग खेतों की ओर गए तो उन्होंने हरिओम का शव उसके ही खेत में पेड़ पर फंदे से लटका देखा। इसकी सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने उसके शव का पोस्टमार्टम करा दिया है। सीओ श्याम नारायन ने बताया कि युवक के शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है। तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed