फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   man marries girl after she get pregnant

प्रेम-प्रसंग में गर्भवती हुई युवती, युवक को करनी पड़ी शादी

Thu, 27 Jul 2017 09:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,बदायूं
अमर उजाला ब्यूरो,बदायूं Updated Thu, 27 Jul 2017 09:15 PM IST
विज्ञापन
man marries girl after she get pregnant
shadi - फोटो : amar ujala

बिसौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में पड़ोसी युवक-युवती के बीच चोरी-छिपे प्रेम प्रसंग की परिणति शादी के रूप में हुई। युवक ने कई बार युवती से शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान युवती गर्भवती हो गई। युवती को इसका अहसास हुआ तो उसने परिवार वालों को बताया। परिवार वाले दंग रह गए। इसके बाद परिवार वालों ने युवक के परिवार वालों से बात की। बात खुल गई तो युवक घर से भाग गया लेकिन सामाजिक दबाव के चलते उसको युवती से शादी करनी पड़ी। युवक का पड़ोसी युवती से प्रेम प्रसंग लंबा चला। बताया गया कि युवती का पिता एक ईंट भट्टा पर काम करता है। युवती के घर में कोई नहीं होता तो प्रेमी घर आ जाता था। कभी युवक अपने घर में किसी के न होने पर प्रेमिका को बुला लेता था। युवती जब चार माह की गर्भवती हो गई तो उसने पूरे मामले के बारे में परिवार वालों को बताया। युवती के पिता ने उसके प्रेमी के परिवार वालों के सामने लोक-लाज बचाने के लिए दोनों की शादी की शर्त रखी। यह भी चेतावनी दी कि अगर वह शादी को राजी नहीं हुआ तो रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। युवक के पिता ने एक दिन का वक्त मांगा। इस बीच युवक घर से भाग गया लेकिन उसके परिवार वालों ने उसको खोज निकाला और बृहस्पतिवार शाम प्रेमी जोड़े की मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से शादी करा दी गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed