सनसनीखेज: पत्नी और आठ माह की बेटी को कुल्हाड़ी से काट डाला , वारदात के बाद शवों के पास बैठा रहा आरोपी
दातागंज कोतवाली क्षेत्र के गांव भुडेली में बुधवार सुबह एक युवक ने अपनी पत्नी और मासूम बेटी की हत्या कर दी। उसने दोनों पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ प्रहार किए। वारदात के बाद आरोपी घर में बैठा रहा। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में सनसनीखेज वारदात सामने आई है। दातागंज कोतवाली क्षेत्र के गांव भुडेली में बुधवार सुबह अखिलेश नाम के युवक ने कुल्हाड़ी से काटकर अपनी पत्नी और आठ माह की बेटी की हत्या कर दी। वारदात के बाद इसके बाद घर में बैठा रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।
बताया जा रहा है कि मां-बेटी की हत्या बुधवार सुबह करीब 7:00 बजे हुई। उस दौरान अखिलेश के घर में साफ सफाई के बाद लोग चाय नाश्ता कर रहे थे। इस दौरान किसी बात को लेकर अखिलेश और उसकी पत्नी खुशबू के बीच विवाद हो गया। तभी गुस्से में आकर अखिलेश कुल्हाड़ी ले आया और उसने अपनी पत्नी पर ताबड़तोड़ बार कर दिए।
ये भी पढ़ें- मरने से पहले खूब रोई सपना: 'विकास नहीं माना... अब मेरे पास कोई रास्ता नहीं बचा, माफ करना मम्मी-पापा'
बाद में उसने आठ माह की बेटी सृष्टि को भी कुल्हाड़ी से काट डाला, जिससे दोनों मां-बेटी की मौके पर ही मौत हो गई। घरवालों ने दोनों को बचाने का प्रयास किया, लेकिन अखिलेश के सिर भूत सवार था। वारदात के बाद आरोपी शवों के पास बैठा रहा। सूचना पर कोतवाली पुलिस और अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
ढाई साल पहले किया था प्रेम विवाह
ग्राम भुड़ेली निवासी अखिलेश उर्फ अजय पुत्र देशराज ने करीब ढाई साल पहले जिला देवरिया निवासी खुशबू (19) से प्रेम विवाह किया था। परिवार वालों के मुताबिक अखिलेश ढाई साल पहले घर छोड़कर दिल्ली चला था। वहां दिल्ली के गाजीपुर इलाके में ई-रिक्शा चलाता था। वहीं उसकी खुशबू पुत्री भरत चौधरी से मुलाकात हुई थी।
उस दौरान खुशबू नाबालिग थी। इसके बावजूद अखिलेश खुशबू को अपने गांव ले आया और उससे शादी कर ली। इस संबंध में भरत चौधरी ने वहां खुशबू को ले जाने के संबंध में एफआईआर दर्ज कराई थी, लेकिन खुशबू ने अपने बयान नहीं बदले। उसने अखिलेश के पक्ष में ही बयान दिए। बाद में दोनों पक्षों की सहमति से मुकदमा खत्म हो गया।
एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने बताया कि भुड़ेली गांव में अखिलेश उर्फ अजय ने अपनी पत्नी खुशबू और आठ माह की बेटी सृष्टि की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। कुल्हाड़ी को कब्जे में ले लिया गया है। इस संबंध में एफआईआर दर्ज कराने की कार्रवाई की जा रही है।