{"_id":"68ffc9ffe87957d24d004c64","slug":"man-jailed-for-kidnapping-teenager-badaun-news-c-123-1-sbly1006-149756-2025-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: किशोरी को ले जाने के आरोप में एक को जेल भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: किशोरी को ले जाने के आरोप में एक को जेल भेजा
विज्ञापन
आरोपी मोनू। स्त्रोत पुलिस द्वारा
बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से तीन माह पहले स्कूल जाते समय एक किशोरी को युवक अपने भाई और पिता की मदद से बहला ले गया था। किशोरी के पिता की ओर से तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सोमवार को पुलिस ने आरोपी युवक को बदायूं तिराहे से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।
कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने बताया कि क्षेत्र के एक गांव निवासी 17 वर्षीय किशोरी बीती 30 जुलाई की सुबह स्कूल पढ़ने के लिए घर से निकली थी, जो देर शाम तक घर नहीं लौटी। तलाश के दौरान पता चला कि किशोरी को ग्राम नगला कंचन, औछा जिला मैनपुरी निवासी मोनू उर्फ छोटू अपने भाई देव सिंह और पिता धनीराम की मदद से उसे अपने साथ ले गया है।
इसके बाद किशोरी के पिता ने 19 अगस्त को तीनों लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। सोमवार को आरोपी मोनू उर्फ छोटू को बदायूं जाने वाले रास्ते पर तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसके बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। संवाद