फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   man drowned while bathing in the Ganga at the Kakoda Mela in Budaun

Budaun News: ककोड़ा मेला में गंगा स्नान के दौरान युवक की डूबकर मौत, गोताखोरों ने निकाला शव

Thu, 06 Nov 2025 01:53 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 06 Nov 2025 01:53 PM IST
सार

बदायूं के कादरचौक में कार्तिक पूर्णिमा पर परिवार के साथ ककोड़ा मेले में आया युवक स्नान के दौरान गंगा में डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गई। गोताखोरों ने उसका शव बाहर निकाला। 

विज्ञापन
man drowned while bathing in the Ganga at the Kakoda Mela in Budaun
ककोड़ा मेले में गंगा घाट पर उमड़ी थी भीड़ - फोटो : संवाद

विस्तार

बदायूं के कादरचौक में मेला ककोड़ा में गंगा घाट पर बुधवार शाम स्नान के दौरान एक युवक की डूबने से मौत हो गई। हादसे के बाद घाट पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों और फ्लड पीएसी की मदद से शव को बाहर निकलवाया। मृतक की पहचान कादरचौक थाना क्षेत्र के दुर्जन नगला गांव निवासी 31 वर्षीय चरण सिंह पुत्र रामचंद्र के रूप में हुई है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, चरण सिंह अपने परिवार के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली से मेला ककोड़ा गंगा स्नान के लिए आया था। स्नान करते समय वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। परिजनों और अन्य श्रद्धालुओं ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन गहराई अधिक होने के कारण सफल नहीं हो सके। गोताखोरों और फ्लड पीएसी के जवानों ने काफी मशक्कत के बाद उसको बाहर निकाला, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन


मृतक के चचेरे भाई पप्पू ने बताया कि चरण सिंह अपने परिवार का इकलौता सहारा था। उसके माता-पिता का पहले ही निधन हो चुका है। परिवार में पत्नी के अलावा एक बेटा और दो बेटियां हैं। खेती-बाड़ी कर ही वह परिवार का पालन-पोषण करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed