फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Man Dies Under Suspicious Circumstances Body Found Outside Cattle Shed in Budaun

Budaun News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत, पशुशाला के बाहर मिला शव, पेड़ पर दुपट्टा बंधा मिलने से उलझा मामला

Mon, 11 May 2026 10:34 AM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: Mukesh Kumar Updated Mon, 11 May 2026 10:34 AM IST
सार

बदायूं के उझानी कोतवाली क्षेत्र के गांव नरऊ में एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सोमवार सुबह उसका शव पशुशाला के बाहर पड़ा मिला। पशुशाला के अंदर पेड़ की टहनी से दुपट्टा बंधा था। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
Man Dies Under Suspicious Circumstances Body Found Outside Cattle Shed in Budaun
घर के बाहर जुटी ग्रामीणों की भीड़, मृतक का फाइल फोटो - फोटो : संवाद

विस्तार

बदायूं के उझानी कोतवाली क्षेत्र के गांव नरऊ में सोमवार सुबह एक युवक का शव पशुशाला के बाहर पड़ा मिला। मृतक के परिजनों ने गला दबाकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। वहीं घटनास्थल पर पेड़ से दुपट्टा लटका मिलने के बाद मामला और उलझ गया। पुलिस फिलहाल हत्या और आत्महत्या दोनों पहलुओं पर जांच कर रही है।

विज्ञापन


गांव नरऊ निवासी 20 वर्षीय अमन का शव सोमवार सुबह घर के पास स्थित पशुशाला के बाहर पड़ा देखा गया। शव देखते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही उझानी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। मृतक के भाई अमरपाल ने आरोप लगाया कि अमन की गला दबाकर हत्या की गई है। उनका कहना है कि हत्या के बाद शव को पशुशाला के दरवाजे पर लाकर डाल दिया गया। अमरपाल के मुताबिक रविवार को गांव के ही चार-पांच लोगों ने रास्ते में अमन को घेरकर उसके साथ मारपीट की थी। इस मामले की शिकायत अमन और उसके पिता पिंटू सिंह ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस से की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि रविवार रात करीब 10 बजे तक अमन निर्माणाधीन बाईपास के पास परिवार और ग्रामीणों के साथ मौजूद था। इसके बाद वह अचानक लापता हो गया। परिवार का आरोप है कि बाइपास के पास से ही आरोपियों ने अमन को पकड़ लिया और बाद में उसकी हत्या कर शव पशुशाला के बाहर डाल दिया। घटनास्थल की परिस्थितियों ने मामले को और उलझा दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

ग्रामीण बोले- पेड़ से लटका था शव, बाद में किसी ने उतारा 
पुलिस को पशुशाला के भीतर पेड़ की टहनी से एक दुपट्टा लटका मिला है। कुछ ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि शव पहले पेड़ पर लटका हुआ दिखाई दिया था। बाद में शव किसने नीचे उतारा और दरवाजे के पास क्यों रखा गया, यह भी जांच का विषय बना हुआ है। मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने शव, दुपट्टे और चारपाई समेत अन्य स्थानों से नमूने जुटाए हैं। सभी नमूनों को जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेजा जाएगा।

सीओ सुनील कुमार ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर परिजनों से घटना की जानकारी ली। प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार ने बताया कि युवक की मौत के मामले में सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed