{"_id":"685e2a42f187b0475e0d1a4c","slug":"man-died-after-being-hit-by-an-unknown-vehicle-in-budaun-2025-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार टेलर की मौत, दो बेटियों के सिर से उठा पिता का साया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार टेलर की मौत, दो बेटियों के सिर से उठा पिता का साया
Fri, 27 Jun 2025 10:54 AM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 27 Jun 2025 10:54 AM IST
सार
बदायूं के कादरचौक क्षेत्र में घर जा रहे बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बदायूं के कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव खजुरा नगला और सिसैया के बीच बृहस्पतिवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार टेलर की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम को भेजा है। टेलर की मौत से उनके परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
उसहैत थाना क्षेत्र के नौली फतुआबाद गांव निवासी आकिब देर रात बाइक से घर लौट रहे थे। रास्ते में कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव खजुरा नगला और सिसैया की बीच अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- शाहजहांपुर में भीषण सड़क हादसा: हाईवे पर खड़े लोगों को टैंकर ने रौंदा, तीन की मौत, चार गंभीर घायल
विज्ञापन
हादसे में आकिब की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। कादरचौक पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम को भिजवाया। सूचना मिलने पर परिजन भी रोते बिलखते मौके जिला अस्पताल पहुंच गए।
परिजनों ने बताया, आकिब दिल्ली में सिलाई का काम करते थे। वह कुछ दिन पहले ही गांव लौटे थे। आकिब की मौत से दो मासूम बेटियों के सिर से पिता का साया उठ गया है। उनकी पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है।