{"_id":"682702edb30ebfc98704cdec","slug":"man-committed-suicide-by-hanging-himself-over-land-dispute-in-budaun-2025-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: जमीन के बंटवारे को लेकर भाइयों में हुआ विवाद, मंझले भाई ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: जमीन के बंटवारे को लेकर भाइयों में हुआ विवाद, मंझले भाई ने फंदा लगाकर दी जान
Fri, 16 May 2025 02:49 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 16 May 2025 02:49 PM IST
सार
इस्लामनगर थाना क्षेत्र के गांव सकतपुर निवासी युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। शुक्रवार सुबह उसका शव उसके ही खेत में पेड़ पर फंदे से लटका मिला। मृतक के छोटे भाई पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन
मौके पर जुटी ग्रामीणों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बदायूं जिले में एक युवक ने आत्महत्या कर ली। उसका शव शुक्रवार को खेत पर पेड़ पर फंद से लटका मिला। मृतक की पत्नी ने अपने देवर पर आत्महत्या को मजबूर करने का आरोप लगाकर पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम को भेजा है।
विज्ञापन
इस्लामनगर थाना क्षेत्र के गांव सकतपुर निवासी ब्रह्मचारी के तीन बेटे थे। तीनों अलग-अलग रह रहे थे। जमीन के बंटवारे को लेकर कई दिनों से भाइयों के बीच विवाद चल रहा था। बृहस्पतिवार रात को तीनों में झगड़ा हुआ था। इससे परेशान होकर मंझले भाई प्रदीप उर्फ मुलायम सिंह (32 वर्ष) ने अपने खेत पर जाकर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
शुक्रवार सुबह उसका शव पेड़ पर लटका देखा तो गांव के लोगों ने परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। शव देखकर परिवार में कोहराम गया। सूचना पर इंस्पेक्टर विशाल प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने शव उतरवाकर पोस्टमॉर्टम को भेजा।
विज्ञापन
पिता व पत्नी ने मृतक के छोटे भाई पर आत्महत्या को उकसाने का आरोप लगाकर पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। प्रदीप के तीन बच्चे हैं। बड़ा बेटा करीब 12 साल का है। पत्नी व बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।
