फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   man committed suicide after marriage the bride fainted after seeing the dead body in budaun

UP: शादी के दो दिन बाद युवक ने दी जान, पति का शव देख दुल्हन बेहोश; घरवाले स्तब्ध... अक्षय ने क्यों किया ऐसा

Tue, 10 Jun 2025 06:32 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 10 Jun 2025 06:32 PM IST
सार

बदायूं के अलापुर थाना क्षेत्र में शादी के दो दिन बाद युवक ने आत्महत्या कर ली। उसका शव गांव के बाहर पेड़ पर फंदे से लटका मिला। इस घटना से परिजनों व दुल्हन का रो-रोकर बुरा हाल है। घरवाले स्तब्ध हैं कि आखिर उसने अपनी जान क्यों दी? 

विज्ञापन
man committed suicide after marriage the bride fainted after seeing the dead body in budaun
अक्षय का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के अलापुर क्षेत्र में शादी के दो दिन बाद मंगलवार को युवक अक्षय का शव गांव के बाहर फंदे से लटका मिला। मौके पर पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को बुलवाया। शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है। रिपोर्ट में हैंगिंग आया है। शादी के तीसरे दिन सुहाग उजड़ने से दुल्हन का रो-रोकर बेहोश हो गई। 

विज्ञापन


गांव मोहन नगला निवासी ओमपाल के बेटे अक्षय कुमार (20) की बरात सात जून को शाहजहांपुर के गांव अमृतापुर निवासी बुधपाल के घर गई थी। घर में खुशी का माहौल था। बुधपाल ने बरात की खातिरदारी अच्छे से की और आठ जून को बेटी मिथलेश को विदा कर दिया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- शाहजहांपुर हादसा: कार में तड़प रहे थे घायल, युवक ने 500 रुपये लेकर बताया अस्पताल का रास्ता; तीन की गई थी जान 
विज्ञापन
विज्ञापन


दूल्हा घर पहुंचा तो महिलाओं ने मंगलाचार करते हुए दुल्हन को घर में प्रवेश कराया। सभी मांगलिक कार्य पूरे किए गए। मंगलवार सुबह अक्षय उठा और रिश्तेदारों की खातिरदारी में लग गया। शाम को उसके ससुराल वाले भी बेटी को विदा कराने के लिए आने थे। इसको लेकर वह तैयारियों में लग गया।

ग्रामीणों ने लटका देखा शव 
शाम को उसके ससुराल वाले अक्षय के घर पहुंच गए। इसी दौरान शाम करीब सात बजे अक्षय घर से शौच के लिए कहकर निकला। देर रात तक नहीं लौटा तो परिवारवाले उसको तलाश करने लगे, लेकिन उसका कहीं सुराग नहीं लगा। थक हारकर परिजन रात को घर आ गए। मंगलवार की सुबह करीब आठ बजे खेत पर जा रहे ग्रामीणों ने अक्षय का शव पेड़ से फंदे से लटका देखा तो परिजनों को सूचना दी।

Trending Videos

रोते-बिलखते परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए। सूचना पर थानाध्यक्ष उदयवीर सिंह फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। परिजनों से जानकारी करते हुए शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

यह भी पढ़ें- Bareilly News: भाजयुमो के नगर अध्यक्ष ने महिला को दी गाली, ऑडियो वायरल, दुष्कर्म की कोशिश का भी आरोप

प्रेमिका से करना चाहता था शादी, परिजन नहीं थे राजी
अक्षय जिस लड़की से प्रेम करता था, उसी से शादी करना चाहता था। परिवार के लोगों ने रीति-रिवाज से शादी उसकी बिना मर्जी के कर दी, दुल्हन घर आई तो वह अवसाद में चला गया और आत्मघाती कदम उठा लिया। यह जानकारी उसके साथ के ही युवकों ने पुलिस को दी है।

उजड़ गया सुहाग
शादी के दूसरे दिन ही मिथलेश का सुहाग उजड़ गया। पति की मौत से वह बेसुध हो जा रही थी। परिवार वाले उसको संभाल रहे थे, लेकिन जब भी होश में आती उसकी चीख निकलती और बेसुध हो जाती। इस दुखद घटना ने सभी को स्तब्ध कर दिया। जहां मुंह दिखाई के लिए आना था, वहां रिश्तेदार अक्षय के अंतिम संस्कार में पहुंचे। 

अलापुर थानाध्यक्ष उदयवीर सिंह ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हैंगिंग आया है। आत्महत्या का कारण पता किया जा रहा है। अभी परिजनों ने तहरीर नहीं दी है। जांच व रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed