फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   BJP Yuva Morcha city president abused woman audio went viral in Bareilly

Bareilly News: भाजयुमो के नगर अध्यक्ष ने महिला को दी गाली, ऑडियो वायरल, दुष्कर्म की कोशिश का भी आरोप

Tue, 10 Jun 2025 02:05 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 10 Jun 2025 02:05 PM IST
सार

बरेली में भाजयुमो के फरीदपुर नगर अध्यक्ष पर बंधक बनाने और दुष्कर्म की कोशिश करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर मामले की शिकायत की है। 

विज्ञापन
BJP Yuva Morcha city president abused woman audio went viral in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : stock.adobe

विस्तार

बरेली के फरीदपुर में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के नगर अध्यक्ष प्रदीप यादव का एक महिला के साथ बातचीत का ऑडियो वायरल हो रहा है। इसमें वह महिला के साथ गाली-गलौज करते हुए धमकियां दे रहे हैं। महिला ने सोमवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायत की। महिला ने आरोप लगाया कि पति ने प्रदीप यादव के साथ मिलकर उसका रास्ते से अपहरण कर लिया। पांच घंटे तक फरीदपुर में एक मकान में बंधक बनाकर रखा। वहां प्रदीप ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। हत्या कर शव गायब करने की धमकी भी दी।

विज्ञापन


इज्जतनगर थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला की शादी भुता थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई है। उसका पति से मुकदमा चल रहा है। पति उसकी हत्या करना चाहता है। एक जून को दोपहर में महिला अपनी स्कूटी ठीक कराने एजेंसी पर गई थी। शाम को लौटते समय भुता रोड पर उसका पति, प्रदीप यादव व दो अज्ञात लोग कार से पहुंचे। उसे कार में डालकर फरीदपुर के एक मकान में ले जाकर बंधक बना लिया। 
विज्ञापन


यहां प्रदीप यादव ने उसके कपड़े फाड़ दिए। तमंचा दिखाकर दुष्कर्म करने का प्रयास किया। शोर मचाने पर मकान मालिक पहुंच गईं। उन्हें देखकर आरोपी भाग गया। महिला ने एसएसपी से आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की गुहार लगाई। इस बीच आरोपी प्रदीप यादव ने महिला के साथ फोन कॉल पर गाली-गलौज भी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपों को बताया बेबुनियाद
भाजयुमो के नगर अध्यक्ष प्रदीप यादव ने बताया कि महिला व उसके पति के बीच आपसी विवाद है। उसके पति की मदद करने पर वह मेरे घर पहुंची और गाली-गलौज कर ईंट-पत्थर फेंकने लगी। महिला के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। मेरे ऊपर लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं। 

सीओ फरीदपुर संदीप सिंह ने बताया कि ऑडियो व आरोपों की जांच की जाएगी। दोषी पाए जाने पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed