फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   man burnt himself in police station, inspector suspended

Budaun News: सहसवान थाने में आत्मदाह की कोशिश के मामले में इंस्पेक्टर क्राइम निलंबित

Wed, 08 Feb 2023 12:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 08 Feb 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
man burnt himself in police station, inspector suspended
सहसवान (बदायूं)। सहसवान थाने में युवक के आत्मदाह करने के मामले में मंगलवार को एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने इंस्पेक्टर क्राइम दिगंबर सिंह को निलंबित कर दिया है। साथ ही मामले की विभागीय जांच शुरू करा दी है। अभी इस मामले में अन्य पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई है। हालांकि युवक के परिवार वालों ने प्रभारी इंस्पेक्टर और सीओ पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन

सोमवार शाम सहसवान थाने में पुलिस के उत्पीड़न से परेशान होकर 35 वर्षीय श्रीपाल ने केरोसिन डालकर आग लगा ली थी, इसे वह गंभीर रूप से झुलस गया था। उसे तुरंत राजकीय मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां से उसे सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। घटना के बाद से पुलिस विभाग में खलबली मची हुई है। वहीं इस मामले में सहसवान पुलिस की करतूतें निकलकर सामने आ रही हैं। अब कस्बे से लेकर पुलिस विभाग में अलग-अलग तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन

एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने मंगलवार को इंस्पेक्टर क्राइम दिगंबर सिंह को निलंबित कर दिया। एसएसपी ने विभागीय जांच के साथ-साथ प्राथमिक जांच भी शुरू करा दी है। मंगलवार शाम या देर रात तक प्राथमिक जांच की रिपोर्ट आ सकती है। इसके बाद अगली कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार वालों ने प्रभारी इंस्पेक्टर विशाल प्रताप सिंह और सीओ सहसवान चंद्रपाल सिंह पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। हालांकि पुलिस अधिकारी उनके खिलाफ क्या कार्रवाई करेंगे अभी इसका पता नहीं चला है। इस घटना को लेकर अनुमान लगाया जा रहा है कि उनके खिलाफ भी कार्रवाई संभव है।

सोमवार रात बिगड़ गई श्रीपाल की हालत, आईसीयू में भर्ती
आत्मदाह करने से श्रीपाल काफी झुलस गए हैं। उनकी हालत काफी नाजुक बनी हुई है। उन्हें गंभीर हालत में सैफई राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। उनके छोटे भाई अनेकपाल ने बताया कि परिवार वाले देर रात श्रीपाल को लेकर सैफई पहुंचे। तब तक हालत स्थिर थी लेकिन देर रात हालत ज्यादा बिगड़ गई। उन्होंने बोलना बंद कर दिया है। इस पर उन्हें आईसीयू में रखा गया है। इससे परिवार वालों की चिंता बढ़ गई है।

वर्जन
- पुलिस युवक की ओर से ही कार्रवाई कर रही थी। पता नहीं कि वह क्यों पुलिस पर आरोप लगा रहे हैं। न ही उनकी ओर से दर्ज मामलों में एफआर लगाई गई और न ही दूसरे पक्ष की ओर से धारा बढ़ाई गई। पुलिस तो उनकी मदद ही कर रही थी। इस मामले में इंस्पेक्टर क्राइम को निलंबित कर दिया गया है। इसकी विभागीय जांच एसपी देहात को सौंपी गई है। - डॉ. ओपी सिंह, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed