Budaun: रावण वध के बाद श्रीराम की भूमिका निभाने वाले कलाकार पर हमला, हमलावर ने बेल्ट से पीटा
बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव बेहटा गुसाईं में शुक्रवार रात रामलीला के बाद एक युवक ने श्रीराम की भूमिका निभाने वाले कलाकार पर हमला कर दिया। उसने अपने घर के सामने कलाकार को बेल्ट से पीटा। इससे हंगामा हो गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बदायूं के बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव बेहटा गुसाईं में शुक्रवार रात रामलीला के कलाकारों पर हमला बोल दिया गया। हमलावर ने राम की भूमिका निभा रहे कलाकार को बेल्ट से पीटा। घटना से लोगों में आक्रोश फैल गया। पीड़ित कलाकार ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
शुक्रवार शाम ग्राम बेहटा गुसाईं में रामलीला में रावण वध और पुतला दहन का मंचन होना था। कलाकारों के मुताबिक, जब वे मंचन के लिए एक कमरे में मेकअप कर रहे थे, तभी गांव का ही एक युवक कमरे में आ गया। कलाकारों ने इसका विरोध किया तो उसने गालीगलौज करते हुए अभद्रता की।
रामलीला मंचन के बाद हुई घटना
उस वक्त गांव के लोगों ने मामला शांत करा दिया। इसके बाद रावण वध और पुतला दहन हुआ। रावण का पुतला दहन होने के बाद गांव की परंपरा के अनुसार राम, लक्ष्मण और हनुमान की भूमिका निभाने वाले कलाकार पैदल गांव में भ्रमण के लिए निकले, तभी युवक ने उन पर हमला कर दिया।
आरोपी ने अपने घर के सामने श्रीराम बने कलाकार को बेल्ट से पीटना शुरू कर दिया। यह देखकर तमाम लोग मौके पर जुट गए। उन्होंने जैसे तैसे कलाकार को बचाया। पिटाई से कलाकार को काफी चोटें आई हैं। पीड़ित ने आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
बिल्सी थान के इंस्पेक्टर बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि अभी इस संबंध में कोई तहरीर नहीं आई है। मामले की जांच कराई जा रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.