फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Make money by worshiping Maa Chandraghanta,

शारदीय नवरात्रि: चंद्रघंटा मां की पूजा कर मानीं मनौतियां

Thu, 29 Sep 2022 01:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 29 Sep 2022 01:04 AM IST
सार

शारदीय नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा देवी की पूजा-अर्चना की गई।लाइन में लगकर भक्तों ने मां के दर्शन कर आशीष प्राप्त किया।इसके अलावा ओवरब्रिज के नीचे स्थित मंदिर पर भी भक्तों ने मातारानी के दर्शन कर मनौतियां मांगी।

विज्ञापन
Make money by worshiping Maa Chandraghanta,
नगला मंदिर के माता रानी के दर्शन करते भक्त। संवाद - फोटो : BADAUN

विस्तार

बदायूं। शारदीय नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा देवी की पूजा-अर्चना की गई। श्रद्धालुओं ने मंदिरों में जाकर अपने परिवार की सुख शांति के लिए मनौतियां मानी। शहर के सभी देवी मंदिरों में सुबह से ही पूजा-हवन आदि होते रहे। श्रद्धालुओं ने लाइन में लगाकर मां की दर्शन किए।
विज्ञापन

शहर से सटे नगलाशर्की गांव में स्थित देवी शक्ति पीठ में पूजा के लिए श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। मां के दर्शन के लिए भक्तों सुबह लाइन लग जाती है। लाइन में लगकर भक्तों ने मां के दर्शन कर आशीष प्राप्त किया। वहीं घरों में तीसरे दिन अज्ञारी देकर श्रद्धालुओं ने तीसरा व्रत प्रारंभ किया। शहर में कई स्थानों पर मां दुर्गा के पंडालों में मां की महिमा के गुणगान किया गया। पूजन आरती करने के बाद भक्तों ने मां का प्रसाद वितरण किया। इसके अलावा ओवरब्रिज के नीचे स्थित मंदिर पर भी भक्तों ने मातारानी के दर्शन कर मनौतियां मांगी। इस दौरान मंदिरों के बाहर पुलिस भी तैनात रही।
विज्ञापन

बिल्सी। नवरात्रि के तीसरे दिन बुधवार को नगर के मंदिरों में भक्तों ने मां चंद्रघंटा की विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की। हनुमानगढ़ी स्थित देवी मंदिर, मोहल्ला संख्या पांच के दुर्गा मंदिर, शिव शक्ति भवन मंदिर, कुटी मंदिर, मनकामेश्वर मंदिर, देववाणी मंदिर समेत प्रमुख देवी मंदिरों में भक्तों ने मां के दरबार में हाजिरी लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुफा में आए भक्तजन, मनमोहक झांकियों ने रिझाया
मां वैष्णो की गुफा में माता चंद्रघंटा की आरती हुई। भक्तों ने मातारानी के दर्शन कर मनौतियों मानीं। मातारानी दर्शन के बाद गुफा में बाबा श्याम के दरबार में मनमोहक झांकियां प्रस्तुत की गई। गणेशजी, शंकर-पार्वती, राम-सीता झाकियों से मनमोह लिया। हल्द्वानी से आए संगीतकार संजीव सक्सेना ने भगवान के भक्तों को भक्ति रस में डूबोकर भाव विभोर कर दिया। इस मौके पर रामसेठी, अनिल, ध्रुव देव, पंकज, हिमांशु, केशव, ऋषभ आदि उपस्थित रहे।

बिल्सी के हनुमानगढ़ी मंदिर पर जलाभिषेक करते माता रानी के भक्त। संवाद

बिल्सी के हनुमानगढ़ी मंदिर पर जलाभिषेक करते माता रानी के भक्त। संवाद- फोटो : BADAUN

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed