फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बदायूं बवाल प्रकरण: पथराव करने वालों पर बड़ी कार्रवाई, दो मामले दर्ज, 32 आरोपी नामजद, आठ गिरफ्तार

Wed, 26 Aug 2026 01:36 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: Mukesh Kumar Updated Wed, 26 Aug 2026 01:36 PM IST
सार

बदायूं के गांव राजा की सीकरी में मंगलवार शाम को हुए बवाल के मामले में दो रिपोर्ट दर्ज कराई गई हैं। एक रिपोर्ट पुलिस की ओर से दर्ज कराई गई। दूसरी रिपोर्ट ग्राम प्रधान ने लिखवाई है। बवाल के मामले में 32 ग्रामीणों को नामजद किया गया है। इनमें से आठ आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अन्य की तलाश में दबिश दे रही है। 

विज्ञापन
Major action against stone-pelters two cases registered and eight accused arrested in Budaun
बदायूं के राजा की सीकरी गांव में अफसर और पुलिस बल - फोटो : अमर उजाला

बदायूं जिले के फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के गांव राजा की सीकरी में बिना अनुमति ग्राम समाज की भूमि पर डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित लगाने के दौरान पुलिस-प्रशासन के अफसरों पर पथराव करने और उनकी गाड़ियां तोड़ने के आरोप में 32 ग्रामीणों को नामजद किया गया है। अन्य अज्ञात महिला-पुरुषों के विरुद्ध भी रिपोर्ट लिखी गई है। इंस्पेक्टर फैजगंज बेहटा की ओर से आरोपियों के विरुद्ध 12 संगीन धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई गई है। इनमें से आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। गांव पुलिस और पीएसी तैनात है। अफसरों ने गांव में भ्रमण कर शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है।



Major action against stone-pelters two cases registered and eight accused arrested in Budaun
गांव राजा की सीकरी में हुआ था बवाल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
नामजद आरोपी 
राजा की सीकरी गांव निवासी रेनू, निर्देश, जितेंद्र, अरविंद, सुनील, छोटे, अजीत, गौरव, अमरीश, सरोज, राम सनेही, विमलेश पत्नी टिंकू, मनीता पत्नी चमन, दयावती पत्नी दयाराम, मैकू की पत्नी का नाम अज्ञात, दुर्वेश पत्नी जय सिंह, कन्यावती पत्नी हरि किशोर, मान सिंह की पत्नी का नाम अज्ञात और कुछ अज्ञात महिला पुरुषों के नाम एफआईआर में शामिल किए गए हैं। 
Major action against stone-pelters two cases registered and eight accused arrested in Budaun
डीएम और एसएसपी ने फोर्स के साथ किया पैदल मार्च - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

अफसरों ने किया भ्रमण 
डीएम और एसएसपी के निर्देशन में एडीएम एफआर व एसपी ग्रामीण ने बुधवार सुबह स्थिति का जायजा लेने के लिए भ्रमण किया। संबंधित पुलिस अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान मौके पर एसडीएम सदर (न्यायिक) व अन्य अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित रहे। अधिकारियों ने बताया कि राजस्व विभाग से समन्वय कर प्रकरण में नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। लगातार सतर्क दृष्टि रखते हुए पुलिस बल भ्रमण एवं निगरानी कर रहा है। सभी दुकानें व बाजार खुले हैं। गांव में स्थिति शांतिपूर्ण एवं नियंत्रण में है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Major action against stone-pelters two cases registered and eight accused arrested in Budaun
इसी जगह पर प्रतिमा लगाने का प्रयास किया गया था। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतिमा लगाने को लेकर हुआ था बवाल 
गांव राजा की सीकरी में ग्राम समाज की भूमि पर बिना अनुमति के आंबेडकर प्रतिमा स्थापित को लेकर मंगलवार को जमकर बवाल हुआ था। दो पुलिसकर्मियों पर प्रतिमा को गिराने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने पौने सात बजे अफसरों और पुलिसकर्मियों पर पथराव कर दिया था। पथराव में छह महिला सिपाहियों समेत 12 पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। उग्र भीड़ ने एसडीएम की गाड़ी समेत एक दर्जन वाहन क्षतिग्रस्त कर दिए थे। इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर बवालियों को खदेड़ा। प्रतिमा कब्जे में ली गई।  
विज्ञापन
Major action against stone-pelters two cases registered and eight accused arrested in Budaun
ईंट उतारते ग्रामीण - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सुबह ही जुटा ली थीं ईंट-पत्थर, अंधेरा छाते ही कर दिया पथराव
पुलिस को जांच में पता चला है कि सुबह ही ग्रामीणों ने ईंटें मंगा ली थीं और दोपहर में पत्थर एकत्र कर लिए थे। शाम को अंधेरा छाते ही ग्रामीणों ने महिलाओं और बच्चों को आगे करते हुए ताबड़तोड़ पत्थरों से हमला कर दिया। इस बीच प्रतिमा की सुरक्षा के लिए कुछ महिलाएं उसे चारों ओर से घेरकर खड़ी रहीं। काफी देर तक बवाल होता रहा। अफसरों और पुलिसकर्मियों ने भागकर खुद को बचाया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed