फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Maize seeds distributed to 15 farmers of Ujhani

Budaun News: उझानी के 15 किसानों को बांटा मक्का का बीज

Thu, 03 Jul 2025 12:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jul 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Maize seeds distributed to 15 farmers of Ujhani
उझानी कृ​षि विज्ञान केंद्र में बीज वितरित करते वैज्ञानिक। स्रोत: केवीके
उझानी। इथेनॉल उत्पादन बढ़ाने की दिशा में किसानों को मक्का की पैदावार बढ़ाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। कृषि विज्ञान केंद्र परिसर में भारतीय मक्का अनुसंधान संस्थान की ओर से आयोजित गोष्ठी में इलाके के 15 किसानों को मक्का का बीज और खरपतवार नियंत्रण के लिए कीटनाशक का वितरण किया गया।
विज्ञापन

गोष्ठी में शोधकर्ता निर्देश सिंह ने कहा कि मक्का उत्पादन बढ़ाने के लिए अच्छी प्रजाति का बीज और खरपतवार नाशक का सही उपयोग करना आवश्यक है। इथेनॉल का उत्पादन बढ़ाने के लिए मक्का का रकबा बढ़ाना होगा। इसी वजह से बाजार में मक्का की मांग भी बढ़ी है। मक्का की खेती सबसे अच्छी आमदनी का स्रोत है। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. सौहार्द दुबे ने कहा कि किसानों की आय दोगुनी करने में मक्का की खेती की अहम भूमिका है। बोआई से पहले किसानों को खेत भी अच्छे से तैयार कर लेना चाहिए।
विज्ञापन

इससे पहल गोष्ठी में इलाके के गांव मानकपुर और रौली निवासी 15 किसानों को मक्का के बीज के अलावा खरपतवारनाशक का वितरण किया गया। किसानों को बोआई से लेकर गहाई तक प्रक्रिया के बारे में समझाया गया। किसानों को वितरित किए गए बीज से पैदावार भी बेहतर होगी। बता दें कि मक्का की बोआई का सीजन चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed