फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Maize on the road: Bus swerves into ditch to avoid cyclist.

Budaun News: सड़क पर मक्का, साइकिल सवार को बचाने में खंती में घुसी बस

Wed, 08 Jul 2026 11:49 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
Maize on the road: Bus swerves into ditch to avoid cyclist.
जगत में दुर्धटना स्थल पर सड़क  किनारे सूखती मक्का। संवाद - फोटो : बाल रोग वार्ड में भर्ती मरीज। संवाद
जगत। अलापुर क्षेत्र में जगत ब्लॉक के बाइपास पर बुधवार सुबह एक साइकिल सवार को बचाने के लिए चालक ने जैसे ही स्कूली बस सड़क के किनारे की, वैसे ही वह सड़क पर पड़ी मक्का पर अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे को तोड़ती हुई खंती में जा गिरी। हादसे के वक्त बस में कक्षा नौ की एक छात्रा बैठी थी, जो घटना से दहशत में आ गई। खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने मौके पर पहुंच छात्रा को बाहर निकाला। चालक, परिचालक और छात्रा को कोई चोट नहीं आई है।
विज्ञापन

कुलचौरा के लार्ड कृष्णा स्कूल की बस बच्चों को लेने निकली थी। हादसे के समय आसपास खेतों में काम कर रहे कुछ किसानों ने बताया कि बस काफी तेज गति से चल रही थी। बस चालक रमन के अनुसार, उसे सखानू से रुपपुर मेहरा होते हुए दातागंज रोड पर निकलना होता है। सखानू और जगत के बीच शीशम का पेड़ गिरने के कारण वह वैकल्पिक मार्ग से जा रहा था। अचानक एक साइकिल सवार सामने से आ गया। दूसरी ओर मक्का सूख रही थी। उसे बचाने के लिए ब्रेक लगाए, लेकिन सड़क पर सूख रही मक्का के कारण पहिये फिसल गए। इससे बस अनियंत्रित होकर बिजली का खंभा तोड़ते हुई खंती में चली गई। बस तेज रफ्तार में नहीं थीं।
विज्ञापन

चालक रमन ने बताया कि घटना के समय करीब 6:30 बजे बस में परिचालक बीकेश और केवल एक छात्रा ही सवार थी। जिस बिजली के खंभे से बस टकराई, उस समय आपूर्ति बंद थी। लाइन चालू होती तो बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी अलापुर मनोज कुमार का कहना है कि इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर जाकर जानकारी की थी। कोई जनहानि नहीं हुई है। विद्युत निगम के कर्मचारियों ने टूटे खंभे ही मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया है।



छात्रा बोली- चालक अंकल से कहा था कि इतनी तेज न चलाओ बस
बस में सवार छात्रा कस्बा सखानू निवासी अनिल शर्मा की बेटी नंदिनी कक्षा नौ की छात्रा है। उसने बताया कि कई बार चालक अंकल को बस की रफ्तार कम करने को कहा, लेकिन उनकी बात नहीं मानी और इसी दौरान हादसा हो गया।


सड़कों पर मक्का सुखाने से बाज नहीं आ रहे किसान
जगत के एडीओ पंचायत लक्ष्मण सिंह ने बताया कि सार्वजनिक सड़क पर मक्का सुखाने वालों को कई बार शासन का आदेश दिखाकर चेतावनी दी गई, बावजूद इसके लोगों ने निर्देश नहीं माने। सड़क पर फसल सुखाना नियमों के विरुद्ध है, इससे दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है।




सभी खंड विकास अधिकारियों व थानाध्यक्षों को निर्देशित किया गया है कि वह सड़कों से तत्काल मक्का हटवा दें। जो घटना जगत क्षेत्र में हुई है, उसे दिखवाएंगे। -मोहित कुमार, एसडीएम सदर



बस हादसे की जानकारी मिली है। बस के मालिक और स्कूल के मालिक को नोटिस जारी किया जाएगा। यह भी चेक कराएंगे कि बस की फिटनेट जांच हुई है या नहीं। - हरिओम, एआरटीओ

जगत में दुर्धटना स्थल पर सड़क  किनारे सूखती मक्का। संवाद

जगत में दुर्धटना स्थल पर सड़क  किनारे सूखती मक्का। संवाद- फोटो : बाल रोग वार्ड में भर्ती मरीज। संवाद

जगत में दुर्धटना स्थल पर सड़क  किनारे सूखती मक्का। संवाद

जगत में दुर्धटना स्थल पर सड़क  किनारे सूखती मक्का। संवाद- फोटो : बाल रोग वार्ड में भर्ती मरीज। संवाद

जगत में दुर्धटना स्थल पर सड़क  किनारे सूखती मक्का। संवाद

जगत में दुर्धटना स्थल पर सड़क  किनारे सूखती मक्का। संवाद- फोटो : बाल रोग वार्ड में भर्ती मरीज। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed