फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Maheshwari Samaj gave Havan-Puja on Maheshwami

माहेश्वरी समाज ने महेशनवमी पर कराया हवन-पूजन

Sun, 04 Jun 2017 12:20 AM IST
उझानी/ अमर उजाला ब्यूरो
उझानी/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 04 Jun 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
Maheshwari Samaj gave Havan-Puja on Maheshwami
हवन - फोटो : अमर उजाला
माहेश्वरी सभा की ओर से महेश नवमी का त्योहार शनिवार को धूमधाम से मनाया गया। सुबह हवन-पूजन का आयोजन हुआ। इसमें महिला-पुरुषों ने आहुतियां अर्पित कर समाज के लिए मंगल कामना की। प्रसाद भी बांटा गया।
विज्ञापन

माहेश्वरी धर्मशाला परिसर में हवन-पूजन की शुरुआत प्रात: आठ बजे हुई। कैलाशचंद्र माहेश्वरी और पालिका सदस्य आशा माहेश्वरी की यजमानी में पूजन किया गया। भगवान महेश के चित्र पर माल्यार्पण के बाद सजातीय लोगों ने आपसी एकजुटता का संकल्प भी लिया। यज्ञ में आहुतियां अर्पित करते हुए महिला ओर पुरुषों ने सुख और शांति की कामना की। अध्यक्ष संजय माहेश्वरी ने समाज के गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डाला। कहा कि भगवान महेश के विचारों को जीवन में उतारने से समाज को नई दिशा ओर तरक्की हासिल होगी। हवन-पूजन के बाद सजातीय लोगों ने प्रसाद वितरण कराया। दोपहर में संकीर्तन का भी दौर चला। इस मौके पर राजेंद्र माहेश्वरी, विकास माहेश्वरी, शिवम माहेश्वरी, कैलाश बाबू भंडारी, विवेक भंडारी, सुशील माहेश्वरी, नीरज माहेश्वरी, पंकज माहेश्वरी, राजकुमार, वीरेंद्र दरगढ़, किशनलाल, अंकुर माहेश्वरी, अमित भंडारी, अशोक माहेश्वरी और अंकित माहेश्वरी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed