फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Mahashivratri is today, Lord Shiva's blessings will shower

Budaun News: महाशिवरात्रि आज, बरसेगी भोलेनाथ की कृपा

Wed, 26 Feb 2025 12:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
Mahashivratri is today, Lord Shiva's blessings will shower
बिरूआ बाड़ी मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व को लेकर व्यवस्थाओं का जायजा लेते सिटी मजिस्ट्रेट सुरेश प - फोटो : जीटी रोड ​स्थित भाजपा कार्यालय पर कार्यकताओं को संबो​धित करते दुर्विजय सिंह शाक्य
बदायूं। महाशिवरात्रि को लेकर शहर एवं देहात के प्रमुख मंदिरों पर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। दोपहर में सिटी मजिस्ट्रेट सुरेश पाल ने शिवालयों में जाकर सुरक्षा व्यवस्था व साफ सफाई के इंतजाम देखे। शाम से ही मंदिरों में पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह से ही मंदिरों पर साफ-सफाई और सजावट का कार्य शुरू हो गया। शाम के समय मंदिर रंग-बिरंगी रोशनी से जगमग दिखाई दिए। शहर के बिरुआबाड़ी, गौरीशंकर, हरप्रसाद, रघुनाथ आदि मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए जुटते हैं। ऐसे में इन मंदिरों पर सुरक्षा व्यवस्था के विशेष इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन

एसएसपी डॉ. ब्रजेश सिंह ने बताया कि शहर एवं देहात के मंदिरों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। मंदिरों पर महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। वहीं, भीड़ को देखते हुए यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस की भी तैनाती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शरह बरौलिया का शिव मंदिर श्रद्धालुओं के आस्था का केंद्र
उघैती। थाना क्षेत्र के गांव शरह बरौलिया का प्राचीन शिव मंदिर श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। महाशिवरात्रि पर यहां जबरदस्त भीड़ उमड़ती है। मंगलवार को मंदिर की साफ-सफाई एवं सजावट की गई। यहां मेला भी लगाया गया है। जहां खरीदारी को लेकर भीड़ उमड़ेगी है। इसे देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए हैं।
सिद्ध बाबा आश्रम के महंत सोहनदास ने बताया कि शिव मंदिर प्राचीन होने के चलते काफी संख्या में श्रद्धालुओं की आस्था मंदिर से जुड़ी है। यहां दूर-दराज से लोग जलाभिषेक करने के लिए पहुंचते हैं। मंदिर की सजावट व साफ सफाई की व्यवस्था में दिन भर श्याम पाल पाठक, अवनीश पाठक, राम बहादुर शंखधार, विनोद पाठक, हरद्वारी लाल कटिया आदि जुटे रहे। संवाद

बृहस्पतिदेव की तपोभूमि मानी जाती है शिव सती मंदिर
म्याऊं। क्षेत्र के गांव अहमद नगर रुखाड़ा में शिव सती मंदिर में भी महाशिवरात्री की सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। मंदिर के महंत परशुराम गिरि ने बताया मंदिर का इतिहास बहुत प्राचीन है। यह देवताओं के गुरु बृहस्पतिदेव की तपोभूमि कही जाती है। वहीं, 26 फरवरी से लगने वाला मेला 12 मार्च तक चलता है। मेले का मुख्य आकर्षण लकड़ी का बना सामान रहता है। आसपास क्षेत्र के लोग साल भर लकड़ी का सामान खरीदने के लिए मेले का इंतजार करते हैं। मेले में सुरक्षा व्यवस्था के लिए पीएसी के 14 जवान व उसावां पुलिस की तैनाती की गई है। संवाद

नूरपुर पिनौनी का शिव मंदिर सजा

नूरपुर पिनौनी। इस्लामनगर क्षेत्र के कस्बा नूरपुर पिनौनी के प्राचीन शिव मंदिर पर मंगलवार को श्रद्धालुओं ने साफ-सफाई कर सजावट की। गांव के प्रधान राधेश्याम गिरि ने गांव के लोगों की मदद से मंदिर परिसर में रंग-बिरंगी झालरें लगवाईं। महाशिवरात्रि पर किसी श्रद्धालु को जलाभिषेक करने में कोई परेशानी न हो, इसके लिए पुलिस की तैनाती रहेगी। संवाद

बिरूआ बाड़ी मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व को लेकर व्यवस्थाओं का जायजा लेते सिटी मजिस्ट्रेट सुरेश प

बिरूआ बाड़ी मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व को लेकर व्यवस्थाओं का जायजा लेते सिटी मजिस्ट्रेट सुरेश प- फोटो : जीटी रोड स्थित भाजपा कार्यालय पर कार्यकताओं को संबोधित करते दुर्विजय सिंह शाक्य

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed