फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Maharashtra company defrauded businessman of Rs 49 lakh

Budaun News: महाराष्ट्र की कंपनी ने व्यापारी को लगाया 49 लाख का चूना

Tue, 12 Sep 2023 01:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 12 Sep 2023 01:13 AM IST
विज्ञापन
Maharashtra company defrauded businessman of Rs 49 lakh
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बदायूं। शहर के एक व्यापारी को महाराष्ट्र की कंपनी ने 49 लाख रुपये का चूना लगा दिया। व्यापारी ने कंपनी के खाते में धनराशि भेजी थी लेकिन कंपनी ने उसका माल नहीं भेजा और न ही अब उसकी कॉल रिसीव की। व्यापारी ने कंपनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के मोहल्ला जवाहरपुरी निवासी राहुल सक्सेना मैसर्स मानस कांटेक्टर एंड सप्लायर्स नाम से फर्म चलाते हैं। वह इस फर्म के माध्यम से मेडिकल सर्जिकल आदि सप्लाई करते हैं। उन्होंने कुछ दिन पहले इंडिया मार्ट के माध्यम से ऑनलाइन सर्जिकल डिमांड भेजी थी। इस पर महाराष्ट्र की कंपनी मेडिकल एंड डिस्ट्रीब्यूटर ने उचित दरों में माल सप्लाई करने का ऑफर भेजा।
विज्ञापन

इस पर उन्होंने फर्म के खाते में चार सितंबर 2023 को 49,76,742 रुपये ट्रांसफर कर दिए। माल भेजने का समय दिया गया था लेकिन कंपनी ने माल नहीं भेजा। इस पर उन्होंने कंपनी के प्रोपराइटर से संपर्क किया लेकिन उसने कॉल ही रिसीव नहीं की। तब उन्हें अपने साथ धोखा होने का अहसास हुआ। उन्होंने इस संबंध में थाना पुलिस को तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने कंपनी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed