{"_id":"587a6e4d4f1c1b982dba7e12","slug":"maharaja-derived-from-pomp-harishchandra-s-procession","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमधाम से निकाली महाराजा हरिशचंद्र की शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमधाम से निकाली महाराजा हरिशचंद्र की शोभायात्रा
बदायूं, ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jan 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
मकर संक्रांति के पावन पर्व पर हरिशचंद्र वंशीय समाज की ओर से नगर में महाराजा हरिशचंद्र की शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। अनुयाइयों ने ढोल, नगाड़ों पर गुणगान करते हुए जयकारे लगाए। मनमोहक झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-16 से 19
लोगों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर किया स्वागत, आकर्षण का केंद्र रहीं झांकियां
मकर संक्रांति के पावन पर्व पर हरिशचंद्र वंशीय समाज की ओर से नगर में महाराजा हरिशचंद्र की शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। अनुयाइयों ने ढोल, नगाड़ों पर गुणगान करते हुए जयकारे लगाए। मनमोहक झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं।
रस्तोगी धर्मशाला से प्रारंभ हुई शोभायात्रा हुसैनी गली, टिकटगंज, शहबाजपुर, पथिक चौक, काली सड़क, मढई चौक, हलवाई चौक, बड़ा बाजार, खैराती चौक, छह सड़का, गांधी ग्राउंड, शिवचौक, सुभाष चौक होते हुई वापस रस्तोगी धर्मशाला पर रुकी। सबसे आगे विघ्न विनाशक भगवान गणेश की झांकी चल रही थी। पीछे भगवान राधा-कृष्ण, शंकर-पार्वती, श्रीराम दरबार, दुर्गा देवी आदि की झांकियां मन मोहित कर रही थीं। सबसे पीछे महाराजा हरिशचंद्र की सुसज्जित झांकी चल रही थी। लोगों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। महिलाओं ने भजन-कीर्तन गाते हुए चल रहीं थीं। राजाराम महिला इंटर कॉलेज, केदारनाथ महिला इंटर कॉलेज तथा श्रीराम सरस्वती इंटर कॉलेज के मधुर बैंड सभी को आकृष्ट कर रहे थे। इस अवसर पर पोशाकी लाल रस्तोगी, दिलीप रस्तोगी, शिवचरन लाल, सुभाष चंद्र, अंबरीष रस्तोगी, दिनेश रस्तोगी, प्रकाश रस्तोगी, संजय कुमार, अजीत, अनिल, सरोज, सुशांत आदि मौजूद रहे।