{"_id":"59414e374f1c1b6e178b46a3","slug":"mahadanas-showed-enthusiasm-even-in-the-heat","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीषण गर्मी में भी महादानियों ने दिखाया उत्साह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीषण गर्मी में भी महादानियों ने दिखाया उत्साह
बदायूं।
Updated Wed, 14 Jun 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
प्रशस्ति पत्र देतीं डीएम।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में आयोजित शिविर में 15 ने किया रक्तदान
-डीएम अनिता श्रीवास्तव ने किया उदघाटन
-महिलाओं और युवाओं ने खास तौर पर दिखाया उत्साह
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में विश्व रक्तदान दिवस के मौके पर लगाए गए रक्तदान शिविर में भीषण गर्मी के बावजूद महादानियों ने उत्साह दिखाया। 15 महादानियों ने रक्तदान किया। रक्तदान शिविर का उद्घाटन डीएम अनिता श्रीवास्तव ने किया। डीएम और सीएमओ डॉ. नेमी चंद्रा ने रक्तदान करने वालों को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से प्रशस्ति पत्र भेंट किए। रक्तदान को लेकर युवाओं में खासा उत्साह दिखा। दोनों अधिकारियों ने रक्तदाताओं का हौसला भी बढ़ाया। जिले की आबादी 37 लाख से ज्यादा है। यहां एक ही सरकारी ब्लड बैंक है। यहां अक्सर स्टॉक की कमी के चलते जरूरतमंदों को बरेली की दौड़ लगानी होती है। इसको देखते हुए अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से हर साल 14 जून को रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता है। सुबह से शुरू हुआ रक्तदान का सिलसिला शाम चार बजे तक चला। महिलाओं ने भी रक्तदान को लेकर उत्साह दिखाया। विनोद, रवि कुमार, धर्मेंद्र सिंह, शिखा भारद्वाज, अक्षय शेखर, गौरव रस्तोगी, शानू वर्मा, मोनू वर्मा, आकाश गुप्ता, मनोज कुमार कश्यप, मनोज कुमार सिंह, हनी वार्ष्णेय ने रक्तदान किया। सभी रक्तदाताओं को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से प्रशस्ति पत्र दिए गए। रक्तदान शिविर में डॉ. एपी गौतम, डॉ. आरएस यादव के अलावा ब्लड बैंक स्टाफ के मीना सिंह, शाहरोज खान, अतुल आदि का विशेष सहयोग रहा।
-------
युवाओं में दिखा रक्तदान को लेकर उत्साह
रक्तदान को लेकर युवाओं में खास उत्साह दिखा। शानू वर्मा, मोनू वर्मा, हनी वार्ष्णेय अपने साथियों के साथ रक्तदान करने पहुंचे। लैब तकनीशियन शाहरोज खान ने रक्तदान कराया। युवाओं ने संकल्प लिया कि वह अमर उजाला फाउंडेशन के रक्तदान शिविर में आगे भी सहयोग करते रहेंगे। --------
भाई के साथ रक्तदान को पहुंचीं शिखा
सचिन भारद्वाज की पत्नी शिखा भारद्वाज अपने भाई अक्षय शेखर के साथ रक्तदान करने पहुंचीं। पहले शिखा ने रक्तदान किया, बाद में उनके भाई ने भी रक्तदान किया। शिखा ने बताया कि उनका भाई यहां आया हुआ था। जब वह रक्तदान करने जाने की बात कहकर घर से निकल रही थीं तो अक्षय ने भी रक्तदान करने की इच्छा जताई। अक्षय ने पहली बार रक्तदान किया है।
विज्ञापन
--------
उमेश ने किया सबसे पहले रक्तदान
शहर के मोहल्ला कल्यान नगर निवासी प्रलेखक उमेश चंद्र ने सबसे पहले रक्तदान किया। वह रक्तदान शिविर का उद्घाटन होने से पहले ही ब्लड बैंक पहुंच गए। इस दौरान उनको कुछ देर इंतजार भी करना पड़ा। बुधवार को आयोजित रक्तदान शिविर में वह पहले रक्तदाता बने। --------
व्यापार बाद में, पहले किया रक्तदान
व्यापारी रवेंद्र वार्ष्णेय नियमित रक्तदाता हैं। उन्होंने बुधवार को भी रक्तदान किया। रक्तदान के बाद वह काफी खुश नजर आए। उन्होंने जोर दिया कि रक्तदान के लिए और भी लोगों को आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि व्यापार पर जाने से पहले उन्होंने रक्तदान पहले करना जरूरी समझा।
------------
डीएम और सीएमओ ने की सराहना
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से ब्लड बैंक के सहयोग से आयोजित रक्तदान शिविर की डीएम अनिता श्रीवास्तव और सीएमओ डॉ. नेमी चंद्र ने प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि अमर उजाला की तरह और भी सामाजिक संस्थाओं को समाज के सरोकार से जुड़े इस महादान के लिए सहयोग को आगे आना चाहिए।