{"_id":"57977b214f1c1b687d21eae8","slug":"made-near-roadways-depot-toilet-desecrated-trouble","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज डिपो के पास बना शौचालय बदहाल, परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज डिपो के पास बना शौचालय बदहाल, परेशानी
बदायूं, ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jul 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
रोडवेज डिपो के पास बना शौचालय बदहाल, परेशानी
- फोटो : अमर उजाला
रोडवेज डिपो में मंदिर परिसर के समीप बहता है मल-मूत्र
परिवहन निगम की ओर से बदायूं डिपो पर बनाया गया शौचालय बदहाल होने की वजह से यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ता है। मंदिर के पास स्थित इस शौचालय के पानी का निकास सही न होने की वजह से वहां पर जलभराव भी होता है। रोडवेज परिसर में लगे हैंडपंप के पानी के साथ मिलकर परिसर में जलभराव होता है। इससे मलमूत्र युक्त पानी रोडवेज परिसर में भरने से यात्रियों को खासी परेशानी उठानी पड़ रही है।
परिवहन निगम की ओर से मंदिर के पीछे बना शौचालय लंबे समय से बदहाल चल रहा है। इस बारे में परिवहन निगम के कर्मचारियों से यात्रियों ने कई बार शिकायत भी की, लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई। शहर के कई लोग मंदिर में जाकर वहां पर सावन में पूजा अर्चना करते हैं, लेकिन शौचालय की गंदगी की वजह से वहां पर जाना लोगों के दूभर हो गया है। साथ ही मलमूत्र की बदबू की वजह से वहां पर खड़े होने में भी लोगों को दिक्कत होती है। इसलिए इस शौचालय की मरम्मत जल्द कराने की जरूरत है।
------
शौचालय बदहाल होने से यात्रियों के साथ ही रोडवेज कर्मियों को भी दिक्कत होती है। इसलिए इस शौचालय को सही कराने के लिए शासन को लिखा जा चुका है, लेकिन अभी तक इस बारे में कोई अनुमति नहीं मिली है। शासन से निर्देश मिलते ही शौचालय सही करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
-राजेश कुमार, एआरएम