{"_id":"64b5a2aa3600c2aacf0febc7","slug":"made-aware-to-collect-dry-and-wet-waste-badaun-news-c-123-1-sbly1001-1032-2023-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: सूखा और गीला कूड़ा एकत्रित \nकरने के लिए किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: सूखा और गीला कूड़ा एकत्रित करने के लिए किया जागरूक
Tue, 18 Jul 2023 01:50 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Tue, 18 Jul 2023 01:50 AM IST
विज्ञापन
सहसवान। नगर पालिका परिषद की ओर से कूड़ा कलेक्शन के लिए डोर-टू-डोर जागरूकता अभियान शुरू किया गया। मोहल्ला अकबराबाद सहित अन्य मोहल्लों में जागरूकता रैली निकाली और सूखा व गीला कूड़ा अलग-अलग एकत्रित करने के लिए लोगों को जागरूक किया। पालिका के सफाई कर्मचारियों ने जनमानस को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के साथ ही गंदगी से होने वाले नुकसान गिनाए।
पालिका ईओ रामसिंह ने बताया कि शासन के निर्देश पर यह अभियान शुरू किया है। यह अभियान तीन चरणों (प्रार्थना-सहमत-चालान) चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रथम चरण में सोमवार से 15 फरवरी तक पालिकाकर्मी डोर-टू-डोर जाकर लोगों से अपील की जाएगी। साथ ही लोगों को डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन से होने वाले लाभों के बारे में अवगत कराएंगे। द्वितीय चरण 16 फरवरी से तीन मार्च तक और तीसरा चरण चार से 31 मार्च तक चलेगा। इसमें गंदगी फैलाने वालों पर अर्थदंड जैसी कार्रवाई की जाएगी।