फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Made a shelter in the field for 48 hours...returned to the village, still fear of flood haunts

Budaun News: खेत में 48 घंटे आशियाना बनाकर रहे...गांव लौट आए अब भी सता रहा बाढ़ का डर

Sat, 13 Jul 2024 06:04 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Sat, 13 Jul 2024 06:04 AM IST
विज्ञापन
Made a shelter in the field for 48 hours...returned to the village, still fear of flood haunts
सहसवान। प्रशासन के फरमान को मानकर गांव खागी नगला के 15 परिवार बुधवार को बांध के पास सुरक्षित जगह पर रहने लगे थे। लगातार गंगा में पानी कम होने के बाद लोग अब अपने-अपने घर लौट आए हैं। हालांकि, अभी तक प्रशासन ने राहत सामग्री पहुंचाने की जहमत नहीं उठाई है। वहीं, बिजली व्यवस्था न होने से मोमबत्ती के सहारे भी लोग रहने को मजबूर हैं।
विज्ञापन


जंगल में अस्थायी घर तो बनवा दिए गए लेकिन प्रशासन के दावे हवा हवाई साबित हुए हैं। 48 घंटे जैसे काटे हैं, वह हम ही जान सकते हैं। रात को जंगली जानवर और सांप, बिच्छू बच्चों को जागकर रात काटनी पड़ी। खाने पीने का कोई इंतजाम नहीं किया गया। घर से जाकर ही सामान लाना पड़ा। अब पानी कम होने पर घर लौट आए।
विज्ञापन

द्रोपा देवी, खागी नगला

अशियाना बनाने में दो दिन लग गए। बाढ़ का खतरा टल गया तो घर लौट आए हैं। अब आशियाना उजड़ने का डर सता रहा है। अगर बाढ़ का पानी गांव की ओर आया तो फिर से सुरक्षित स्थान पर ही जाना होगा। सुरेंद्र सिंह, खागी नगला
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed