फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   mad lover tried to kidnap the bride by stopping groom car assaulted relatives

बदायूं: सिरफिरे आशिक ने दूल्हे की कार रोककर दुल्हन के अपहरण की कोशिश की, रिश्तेदारों के साथ की मारपीट

Tue, 08 Feb 2022 11:00 PM IST
सुशील कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, दबतोरी (बदायूं)
संवाद न्यूज एजेंसी, दबतोरी (बदायूं) Published by: सुशील कुमार Updated Tue, 08 Feb 2022 11:00 PM IST
सार

मामला मंगलवार सुबह करीब नौ बजे का है। बताया जाता है कि सोमवार रात बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव में हापुड़ जिले से एक युवक की बरात आई थी। बताते हैं कि उसकी शादी जिस युवती से हुई है उसका गांव के ही एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा है।

विज्ञापन
mad lover tried to kidnap the bride by stopping groom car assaulted relatives
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिसौली इलाके में एक सिरफिरे प्रेमी ने दूल्हे की कार रोककर दुल्हन के अपहरण की कोशिश की। उसने साथियों के साथ दूल्हे और कुछ रिश्तेदारों के साथ मारपीट भी की। इसी दौरान पीछे से बरातियों से भरी बस आ गई। बरातियों ने घेराबंदी की, प्रेमी और उसके साथियों की पिटाई लगाई। बाद में आरोपी भागने में सफल रहे। दूल्हे और रिश्तेदारों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


मामला मंगलवार सुबह करीब नौ बजे का है। बताया जाता है कि सोमवार रात बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव में हापुड़ जिले से एक युवक की बरात आई थी। बताते हैं कि उसकी शादी जिस युवती से हुई है उसका गांव के ही एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा है। सोमवार रात बरात के स्वागत से लेकर जयमाला कार्यक्रम, फेरे आदि शांति से निपट गए लेकिन मंगलवार सुबह विदाई के बाद बड़ा हंगामा हो गया। दूल्हा अपने कुछ रिश्तेदारों के साथ दुल्हन को कार से विदा कराकर गांव से निकला। 
विज्ञापन


इसी दौरान दुल्हन के प्रेमी ने अपने आठ-दस साथियों के साथ दबतोरी के नजदीक दूल्हे की कार सड़क पर बाइक लगाकर रोक दी। उसने दूल्हे को नीचे उतार लिया और उसके साथ मारपीट की। कार में सवार उसके रिश्तेदारों ने विरोध किया तो उनसे मारपीट करने के साथ दुल्हन को ले जाने की कोशिश की। इसी दौरान पीछे से बरातियों की बस आ गई। बस में सवार तमाम बरातियों ने आरोपियों को घेर लिया और पिटाई भी लगाई। इसी दौरान किसी तरह आरोपी भागने में सफल रहे। इसके बाद सभी बराती पुलिस चौकी पहुंचे और उन्होंने आरोपी व उसके साथियों के खिलाफ तहरीर दी। फिलहाल मामला दर्ज नहीं हुआ है। पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामला मेरे संज्ञान में है। इस संबंध में पुलिस चौकी पर शिकायत आई है। मामले की जांच कराई जा रही है। उसके बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी। - शक्ति सिंह, सीओ बिसौली

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed