{"_id":"b64461e7fcfd01d15576cb17ef562f12","slug":"love-made-him-realize-velvet-tedibir-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेडीबियर देकर कराया प्यार का मखमली एहसास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेडीबियर देकर कराया प्यार का मखमली एहसास
बदायूं।
Updated Wed, 10 Feb 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फरवरी माह की रंगत वेलेंटाइन वीक होने से और भी इश्किया हो जाती है, जो अपने प्यार का इजहार करने में कहीं ना कहीं चूक जाते हैं तो उनके लिए वेलेंटाइन वीक सोने पर सुहागा है। इसमें सभी रंग देखने को मिल जाते हैं। भावनाओं का इजहार करने के साथ बचपन याद दिलाने वाली टेडी भी जिंदगी में प्यार के रंग भर जाते हैं। वेलेंटाइन वीक के चौथे दिन यानि कि टेडी-डे पर वेलेंटाइन भक्तों ने अपने करीबियों को टेडीबियर देकर अपने प्यार का मखमली अहसास कराया। बुधवार को टेडीबियर की खूब बिक्री हुई।
युवा वर्ग में वेलेंटाइन वीक का असर खासा नजर आ रहा है। युवाओं के इस क्रेज को भुनाने के लिए दुकानदारों ने भी टेडीबियर से अपनी दुकानों को सजा दिया था। शहर एवं कस्बों की दुकानों में स्थित गिफ्ट सेंटरों के साथ सड़कों पर भी टेडी बिकते नजर आए। इन पर छोटे से लेकर आदमकद टेडीबियर मौजूद रहे। युवाओं ने अपने वेलेंटाइन को टेडीबियर गिफ्ट किए। स्कूल कॉलेजों में जाने वाले टीन एजर्स भी छोटे-छोटे टेडीबियर लेकर पहुंचे। अपने दोस्तों और साथियों को मखमली टेडी देकर प्यार का कोमल अहसास कराया।
विज्ञापन