फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Lord Shri Jagannath's procession taken out with great fanfare.

Budaun News: धूमधाम से निकाली गई भगवान श्रीजगन्नाथ की शोभायात्रा

Sun, 19 Jul 2026 11:32 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
Lord Shri Jagannath's procession taken out with great fanfare.
शोभायात्रा में नृत्य करती महिलाएं। संवाद
बिसौली। रविवार को साहूकारा मोहल्ले से भगवान श्रीजगन्नाथ, बलभद्र एवं माता सुभद्रा की शोभायात्रा श्रद्धा से निकाली गई। यात्रा में हजारों भक्त शामिल हुए। पूरा नगर जय जगन्नाथ, हरे कृष्ण, हरे राम के जयघोष से गूंज उठा।
विज्ञापन


शोभायात्रा साहूकारा से शाम करीब पांच बजे प्रारंभ होकर सराफा बाजार, मुख्य चौराहा और बुद्ध बाजार होते हुए ब्रज फार्म पहुंची। मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर प्रभु का स्वागत किया। शंखनाद, मृदंग, झांझ और भजन-कीर्तन की धुन पर भक्त भावविभोर होकर नृत्य करते रहे।
विज्ञापन

इस्कॉन गाजियाबाद से आए भक्तों ने विशेष प्रस्तुति देकर समां बांध दिया। महिला श्रद्धालुओं ने पारंपरिक भक्ति गीतों पर नृत्य कर वातावरण को अलौकिक बना दिया। अनेक स्थानों पर भगवान की आरती उतारी गई। ब्रज फार्म में शोभायात्रा के समापन पर सामूहिक आरती, भजन कीर्तन और प्रसाद वितरण हुआ। श्रद्धालुओं ने सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कोतवाल कमलेश मिश्र पूरी यात्रा में साथ रहे। पुलिस की चाक-चौबंद व्यवस्था के बीच यात्रा शांतिपूर्ण संपन्न हुई। यात्रा में इसकॉन के दामोदर लीलादास, द्वारिकाधीश, अंशुमान गुप्ता, प्रवीण अग्रवाल, अनुपम गुप्ता, गौरव वार्ष्णेय, मनोज यादव मौजूद रहे।

शोभायात्रा में नृत्य करती महिलाएं। संवाद

शोभायात्रा में नृत्य करती महिलाएं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed