फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Looted bike, purse and mobile by putting chilli powder in eyes

Budaun News: आंखों में मिर्ची पाउडर डालकर बाइक, पर्स व मोबाइल लूटा

Sun, 08 Sep 2024 03:34 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Sun, 08 Sep 2024 03:34 AM IST
विज्ञापन
Looted bike, purse and mobile by putting chilli powder in eyes
घटना की जानकारी लूट का शिकार हुआ लवलेश कुमार। संवाद
बिल्सी। बिजनौर-बदायूं हाईवे पर स्थित गांव रमनगला के निकट शुक्रवार की रात एक युवक की आंख में मिर्ची डालकर बदमाश उसकी बाइक, मोबाइल और नकदी लूटकर फरार हो गए। दो बाइकों पर सवार होकर आए छह बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया। घटनास्थल से लगभग दो सौ मीटर दूरी पर यूपी-112 की पीआरवी तैनात थी। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव वैन निवासी लवलेश कुमार पेस्टीसाइड कंपनी में काम करते हैं। शुक्रवार की रात करीब दस बजे वह जिला मुख्यालय से अपने गांव बाइक से आ रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक हाईवे पर स्थित गांव रमनगला और गढ़ौली के मध्य पहुंची तभी पीछे से दो बाइकों पर छह बदमाश आ गए। उन्होंने लवलेश की आंखों में लाल मिर्ची का पाउडर डाल दिया। लवलेश बाइक से गिर पड़े। इसके बाद बदमाश उसका पर्स, मोबाइल व बाइक लेकर भाग गए।
विज्ञापन

बताते हैं कि घटनास्थल से दो सौ मीटर की दूरी पर यूपी 112 की पीआरवी खड़ी थी। लवलेश भागकर किसी तरह वहां पहुंचे और पुलिस कर्मियों को जानकारी दी। शनिवार सुबह लवलेश की तहरीर पर बदमाशों के खिलाफ लूट की रिपोर्ट दर्ज की गई है। कोतवाल राजेंद्र सिंह पुंडीर ने बताया कि पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है। शीघ्र घटना का पर्दाफाश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed