फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   loot

बोलेरो में लिफ्ट ली तो पड़ेगा महंगा...जरा बचकर रहना, लुट गए तो फिर मत कहना

Mon, 23 Dec 2019 07:11 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 23 Dec 2019 07:11 PM IST
विज्ञापन
loot
उझानी (बदायूं)। बदायूं से कछला या फिर वाया कादरचौक रूट पर ऐसी बोलेरो दौड़ रही है, जिसमें सवार बदमाश लिफ्ट देकर किसी को भी अपना शिकार बना लेते हैं। चार दिन के दौरान ऐसे ही तीन मामले सामने आए। पहले छात्र फिर ट्रांसपोर्टर को लिफ्ट देकर लूटा तो गुरुवार की रात बोलेरो सवार बदमाशों ने ई-रिक्शा पोलर और उसके चाचा को लूट का शिकार बना कर हैट्रिक पूरी कर ली।
विज्ञापन

वाहनों के इंतजार में सड़क किनारे खड़ी सवारियों को लिफ्ट देकर लूट की घटनाओं को बड़े ही शातिराना अंदाज में अंजाम दे रहे बोलेरो सवार बदमाशों ने अब्दुल्लागंज निवासी छात्र अमित सागर को पहला शिकार बनाया था। एक सप्ताह पहले वह बरेली से पेपर देकर घर लौटने को बदायूं के लालपुल के पास खड़ा था, उसी दौरान बोलेरो सवार बदमाशों ने उसे लिफ्ट देकर सेलफोन और छह सौ रुपये छीने थे। इसके दूसरे दिन वितरोई के पास कछला निवासी ट्रांसपोर्टर कमल सिंह बोलेरो सवार बदमाशों के झांसे में आ गए। कछला चौराहे से बोलेरो में बैठे ट्रांसपोर्टर दो सेलफोन और 62 सौ रुपये लूटे गए। बृहस्पतिवार की रात बदमाशों ने घटना को अंजाम देने की ट्रिक थोडी चेंज कर ली। नगर में हलवाई चौक से सवारियां बनकर ई-रिक्शा बुकिंग पर ले जाकर बदमाशों को अपने कार सवार साथियों को साथ मिला तो पोलर मोहल्ला भदवारगंज निवासी मनोज और उसके चाचा प्रेमशंकर को शिकार बना लिया गया। बदमाश ई-रिक्शा की बैटरियां भी निकाल ले गए थे।
विज्ञापन

कहीं बड़ी घटना का रिहर्सल तो नहीं कर रहे हैं बदमाश
उझानी। बोलेरो सवार बदमाशों ने लूट ही भले ही छोटी घटनाओं को अंजाम दिया, लेकिन इसे भी नहीं नकार सकते कि अगर छात्र समेत किसी के भी पास ज्यादा रकम होती तो बदमाश उसे छोड़ जाते। अब तक कि तीनों घटनाओं में बोलेरो ट्रेस नहीं हो पाई है। काफी हद तक संभव है कि वह इलाके की ही हो। ऐसा भी हो सकता है कि बदमाश किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की कोशिश में हों। इसी के तहत जो उनके हत्थे चढ़ता है, उसे शिकार बनाके निकल जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ई-रिक्शा पोलर और उसके चाचा से लूट की घटना वाले दिन बमनौसी रोड पर पुलिस का वाहन भी गश्त पर था। लूटपाट करने वाले वाहन का पता लगाने के लिए पुलिस की दो टीमें बनाई गई हैं। जल्द ही हकीकत पर से पर्दा उठ जाएगा।
- विनोद कुमार चाहर, प्रभारी निरीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed