फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   loot

मार्निंग वॉक पर निकली सास-बहू समेत चार महिलाओं को गन प्वाइंट पर लेकर लूट

Thu, 22 Aug 2019 06:21 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 22 Aug 2019 06:21 PM IST
विज्ञापन
loot
उझानी (बदायूं)। कोतवाली क्षेत्र के गांव अब्दुल्लागंज में सुबह टहलने निकलीं चार महिलाओं को बाइक सवार तीन बदमाशों ने लूट लिया। बदमाशों ने उन्हें तमंचा दिखाकर उनके कुंडल, पाजेब और अंगूठी उतरवा ली। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश बाइक से ही जंगल की ओर भाग गए। सूचना के बाद चौकी इंचार्ज ओमवीर सिंह मौके पर भी पहुंचे लेकिन बदमाशों का सुराग नहीं लग पाया।
विज्ञापन

लूट की घटना मंगलवार सुबह करीब पांच बजे की है। पड़ोसी गांव बिहार हरचंद की ओर जाने वाले रास्ते पर रोज की तरह शांति देवी पत्नी नरायन मिश्रा, चंचल पत्नी पुष्कर, राजकुमारी पत्नी रघुवीर और उसकी पुत्रवधू मंतोष पत्नी सुनील कुमार सुबह टहलने निकलीं थीं। चारों महिलाएं गांव की ओर लौट रही थीं, उसी दौरान बाइक सवार तीन बदमाशों ने उजागर सिंह के खेत के पास उन्हें रोक लिया। बदमाशों में से एक के पास तमंचा भी था। तमंचा दिखाकर बदमाशों ने चारों महिलाओं के सोने के कुंडल, पाजेब और एक अंगूठी उतरवा ली। बदमाशों ने चंचल की नाक से लौंग भी निकलवा ली। डर के मारे महिलाओं ने शोर भी नहीं मचाया।
विज्ञापन

बाइक पर सवार होकर बदमाशों के जाने के बाद महिलाओं ने शोर मचाया। कुछ लोग मौके पर भी पहुंच गए। उन्होंने आसपास जंगल में खोजबीन भी की। बाद में चौकी इंचार्ज ओमवीर सिंह को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया गया। पुलिस ने भी महिलाओं से बदमाशों का हुलिया और बाइक के बारे में जानकारी की। महिलाएं बाइक का नंबर नहीं देख पाई थीं। तीनों बदमाश करीब 25-30 साल के बताए गए हैं। महिलाओं और उनके परिजनों की ओर से फिलहाल चौकी पर तहरीर नहीं दी गई है लेकिन चौकी इंचार्ज ने उन्हें जल्द ही बदमाशों को दबोचकर माल बरामद कर लेने का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed