फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   lokayukt

लोकायुक्त तक पहुंचाया प्रकरण, जांच की मांग

Tue, 17 Feb 2015 11:42 PM IST
बदायूं।
बदायूं। Updated Tue, 17 Feb 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
बाल विकास की सहसवान परियोजना का रिकार्ड गायब होने का मामला गंभीर होते हुए भी जिला प्रशासन और विभाग स्तर से कोई गौर नहीं किया जा रहा है। अब शिकायतकर्ता ने इस संबंध में लोकायुक्त को पूरे प्रकरण की जानकारी देकर जांच की मांग की है।
विज्ञापन

सहसवान के गांव दरियापुर निवासी आराम सिंह ने इस प्रकरण को गंभीर मानते हुए लोकायुक्त से कहा है कि घोटालों के कारण सहसवान परियोजना से रिकार्ड गायब किए गए हैं। इसकी जांच उच्चस्तर से होगी तभी घोटाले खुल सकते हैं अन्यथा तमाम जांचों में अभी तक भ्रष्ट लोग बचते आ रहे हैं। फर्जी पते पर नियुक्ति दी जा रही है।
विज्ञापन

नियुक्तियों में फर्जी बोर्ड/विद्यालयों के प्रमाण पत्रों से आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को नियुक्ति दी जा चुकी है। भर्ती प्रक्रिया बंद होने पर भी पिछले वर्षों में नियुक्तियां दिखाई गई हैं। नियुक्तियों में हुए घपलों के कारण ही रिकार्ड गायब किए गए हैं। आराम सिंह ने इस प्रकरण में जांच कराके परियोजना को भ्रष्टाचार मुक्त किए जाने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed