{"_id":"572e339c4f1c1b71275cddf1","slug":"lohia-gram-mess-dm-see-boarded-mercury","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोहिया ग्राम में गंदगी देख डीएम का चढ़ा पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोहिया ग्राम में गंदगी देख डीएम का चढ़ा पारा
बदायूं, ब्यूरो
Updated Sat, 07 May 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
DM
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तहसील दातागंज क्षेत्र के लोहिया ग्राम दुधारी में विकास कार्यों का जायजा लेने पहुंचे जिलाधिकारी सीपी त्रिपाठी का पारा उस समय चढ़ गया जब उन्हें कई स्थानों पर गंदगी मिली। इस पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताते हुए एडीओ पंचायत को सफाई कर्मी से नियमित कर्मी सफाई कराने के आदेश दिए। उन्होंने लोहिया आवासों को भी देखा और लाभार्थियों से बात की।
आज समाधान दिवस के बाद डीएम और एसएसपी सौमित्र यादव ने प्रशासनिक अमले के साथ लोहिया ग्राम दुधारी का औचक निरीक्षण किया। इससे संबंधित अधिकारियों में हड़कंप मच गया। डीएम अपराह्न सबा बारह बजे गांव पहुंचे। उस समय परिषदीय स्कूल के प्रधानाध्यापक बच्चों की छुट्टी कर चुके थे। स्कूल में प्रधानाध्यापक के अलावा और कोई भी स्टाफ मौजूद नहीं था। डीएम के पूछने पर प्रधानाध्यापक ने बताया कि उनके अलावा तीन लोगों का स्टाफ है और 164 बच्चे नामांकित हैं। इनमें आज 50 फीसदी बच्चें उपस्थित हुए। डीएम ने ग्राम प्रधान से मध्याह्न भोजन के संबंध में जानकारी लेते हुए बच्चों को दूध वितरण के संबंध में पूछताछ की और प्रधान को हिदायत दी कि साफ सफाई तथा गुणवत्ता पर विशेष ध्यान रखा जाए। सीसी रोड की गुणवत्ता सही पाई गई। गांव में कुल 17 लोहिया आवास बनाए गए हैं और सभी पूर्ण हो गए हैं। सीपी त्रिपाठी ने गांव की मीरा देवी और नन्ही के आवास पर जाकर निर्माण कार्य का जायजा लिया और उनसे वार्ता करते हुए उन्हें कितना लाभ मिला इस बारे भी पूछा।
इधर, डीएम ने निर्माणाधीन तहसील भवन का भी निरीक्षण किया और कहा कि दो वर्ष से अधिक का समय बीत जाने के बाद भी उसका निर्माण पूरा नहीं होने पर नाराजगी जताई। कहा कि यह कार्यदायी संस्था पैकफेड और ठेकेदार की लापरवाही का परिणाम है। एसडीएम को निर्देश दिए कि कार्यदायी संस्था और ठेकेदार को बुलाकर उनकी मंशा स्पष्ट कर दी जाए अन्यथा कार्यदायी संस्था बदल कर इसे ब्लैक लिस्टिड कर दिया जाएगा । उन्होंने पुरानी तहसील के बने अवशेष भवन को भी गिराए जाने को ग्यारह मई तक की एसडीएम ओपी तिवारी को मोहलत दी है।
विज्ञापन
------
कल से शुरू होगा सीएम के मंच और पंडाल का काम
बदायूं। डीएम एवं एसएसपी ने दातागंज से लौटते समय मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के स्थल का भी निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने मंच के आकार में परिवर्तन कराते हुए कहा कि मंच को साठ फुट लंबा, चालीस फुट चौड़ा तथा आठ फुट ऊंचा बनाया जाए। कार्यक्रम स्थल पर मंच और पंडाल बनाने का कार्य नौ मई से मुजफ्फरनगर के गांधी टेन्ट हाउस द्वारा कार्य शुरू कर दिया जाएगा। मुख्यमंत्री के 23 मई आगमन से पूर्व सभा स्थल पर रोड निर्माण, बेरीकेडिंग और मंच और पंडाल की साज-सज्जा का कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। इस मौके पर नगर मजिस्ट्रेट अजय कुमार श्रीवास्तव सहित अन्य संबंधित अधिकारी थे।