{"_id":"6734e94acf73af8282093c09","slug":"locks-remained-hanging-in-samvilian-vidyalaya-bhatpura-children-returned-badaun-news-c-123-1-sbly1018-129318-2024-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: संविलियन विद्यालय भटपुरा में लटके रहे ताले, लौटे बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: संविलियन विद्यालय भटपुरा में लटके रहे ताले, लौटे बच्चे
विज्ञापन
बिसौली के संविलियन विद्यालय में लटके ताले वापस घर जाते बच्चे। संवाद
बदायूं। तहसील बिसौली के गांव भटपुरा का संविलियन विद्यालय बुधवार को बंद रहा। इसमें अध्यापकों की लापरवाही सामने आई है। एबीएसए के निर्देश के बाद भी अध्यापकों ने चाबी लेने से मना कर दिया। जानकारी होने पर एबीएसए ने रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजकर कार्रवाई कराने को कहा है।
भटपुरा के संविलियन विद्यालय में प्रीति माहेश्वरी प्रधानाध्यापक हैं। बुधवार को उनकी तबीयत खराब थी, जिस कारण उन्होंने सुबह आठ बजे एबीएसए को अवगत कराया और स्कूल की चाबी अन्य अध्यापकों से ले जाने को कहा, जिस पर एबीएसए राजेंद्र प्रसाद ने अपने कार्यालय से कर्मचारी को स्कूल की चाबी लेकर विद्यालय भेजा, लेकिन वहां मौजूद अध्यापक मुकेश कुमार सिंह ने कर्मचारी भगवान सिंह से अभद्रता करते हुए चाबी लेने से मना कर दिया। कर्मचारी ने कार्यालय पहुंचकर एबीएसए को पूरी घटना से अवगत कराया। इसके बाद उन्होंने रिपोर्ट तैयार कर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र कुमार को भेजी है।
विद्यालय में पांच सहायक अध्यापक व दो शिक्षामित्र होने के बाद भी बुधवार को स्कूल में ताले लटके रहे। एबीएसए राजेंद्र प्रसाद का कहना है कि अध्यापकों ने कर्मचारी से अभद्रता की है। स्कूल नहीं खोला, इसकी पूरी आख्या बनाकर कार्रवाई के लिए जिला बेसिक शिक्षाधिकारी को भेजी गई है। उनके द्वारा ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
स्कूल आए छात्र इंतजार के बाद लौटे
बुधवार को छात्र अपने निर्धारित समय पर स्कूल पहुंच गए। वहां पर अध्यापक व शिक्षामित्र मिले, लेकिन स्कूल नहीं खोला गया। इस पर बच्चे घरों को लौट गए।
मामले की जांच कराने के बाद दोषियों पर विभागीय कार्रवाई कराई जाएगी। ऐसे लापरवाह कर्मचारियों को बख्शा नहीं जाएगा। - वीरेंद्र कुमार, जिला बेसिक शिक्षाधिकारी