फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   lockdown in shahashwan

सहसवान कस्बा सील, पुलिस ने बैरियर लगाकर बंद किए रास्ते

Wed, 08 Apr 2020 06:01 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2020 06:01 PM IST
विज्ञापन
lockdown in shahashwan
बदायूं/सहसवान। एक कोरोना पॉजिटिव केस सामने आने के बाद सहसवान कस्बे में करीब ढाई किलोमीटर के एरिया को सील कर दिया गया था लेकिन अब पूरे कस्बे को सील कर दिया गया है। कस्बे में आने जाने वाले सभी रास्ते बैरियर लगाकर सील कर दिए गए हैं। कस्बे में किसी व्यक्ति को आने जाने की अनुमति नहीं है। लॉकडाउन का पालन कराने को पुलिस ने अब और सख्ती बरतनी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सोमवार को कस्बे में एक कोरोना पॉजिटिव केस सामने आया था। जो युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है, वह मुंबई के बटाला का रहने वाला है। वह 14 फरवरी को अपने पांच साथियों के साथ सहसवान आया था। तभी से तहसील गेट के पास स्थित मस्जिद में रह रहा था। एक अप्रैल की रात पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने नगर की मस्जिदों और मदरसों में तलाशी अभियान चलाया था। तब तहसील गेट के पास स्थित मस्जिद में मुंबई के युवक मिले थे। उसी समय उन्हें क्वारंटीन कर दिया गया। उनकी जांच कराई गई, तो एक युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया। उसी समय मस्जिद के आसपास के करीब ढाई किलो मीटर के एरिया को सील कर दिया गया लेकिन बुधवार सुबह एहतियात बरतते हुए पूरे सहसवान को सील कर दिया गया। इसके चारों ओर आने जाने वाले रास्ते सील कर दिए गए हैं। सभी रास्तों पर बैरियर लगा दिए गए हैं। इन स्थानों पर पुलिस बल तैनात है। प्रत्येक व्यक्ति का प्रवेश और निकास बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन

सीन-1- बिसौली मार्ग
सहसवान कस्बे में बिसौली-सहसवान मार्ग पूरी तरह से सील है। इस मार्ग पर पुलिस ने पूर्व नगर पंचायत चेयरमैन के भट्ठे के नजदीक बैरियर लगाया है। यहां 24 घंटे चार पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं। इधर से किसी व्यक्ति को आने-जाने की अनुमति नहीं है। सुबह कुछ लोगों ने इधर से निकलने की कोशिश की थी लेकिन पुलिस ने उन्हें बैरंग लौटा दिया। फिर बाद में किसी की उधर से निकलने की हिम्मत नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीन-2- इस्लामनगर मार्ग
सहसवान-इस्लामनगर मार्ग सरसोता के पास सील किया गया है। यहां पर पुलिस ने एक बैरियर लगाया है। हर समय चार-चार पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। वैसे यह मार्ग इस्लामनगर और चंदौसी के लिए जाता है। इस मार्ग पर क्षेत्र के कई गांव भी हैं। जिनका हर समय कस्बे में आना जाना रहता है। इसके बावजूद किसी को इधर से गुजरने की अनुमति नहीं है। पुलिस की सख्ती से पूरा मार्ग सूनसान पड़ा है।
सीन-3- दिल्ली-बदायूं हाईवे
बदायूं-दिल्ली हाईवे जिले का सबसे व्यस्ततम मार्ग है। इस हाईवे पर दिन तो क्या रात में भी वाहन इधर से उधर दौड़ते रहते हैं। इस हाईवे पर एसआई समेत चार पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं। लॉकडाउन के चलते दिल्ली हाईवे पर रोडवेज बसों का आवागमन बंद है। अब तक स्थानीय लोगों की आवाजाही लगी हुई थी लेकिन बुधवार सुबह से और सख्ती कर दी गई। अब स्थानीय लोगों पर भी पाबंदी लगा दी गई है।

सीन-4- बदायूं मार्ग
सहसवान कस्बे से बदायूं की ओर का मार्ग भी पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। इस हाईवे पर चार-चार पुलिस कर्मी लगाए गए हैं। पुलिस ने बीच हाईवे पर बैरियर लगा दिया है। मंगलवार तक स्थानीय लोग इधर से गुजरते दिख रहे थे लेकिन अब उन्हें भी आने-जाने नहीं दिया जा रहा है। हाईवे पर इस समय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के वाहन दौड़ते नजर आ रहे हैं। इनके अलावा कोई वाहन नहीं जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed