{"_id":"5e8f496f8ebc3e78b71315d7","slug":"lockdown-in-budaun-badaun-news-bly40219429","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन: मुफ्त में खाने की आदत पहुंचाएगी जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन: मुफ्त में खाने की आदत पहुंचाएगी जेल
विज्ञापन
बदायूं। कोरोना वायरस की वजह से हर कोई परेशान है। ऐसे वक्त में कई लोग जरूरतमंदों की मदद में लगे हैं लेकिन विपदा के दौर में भी इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटनाएं सामने आ रही हैं। जब हजारों गरीबों के घरों का चूल्हा जलना तक मुश्किल हो रहा है। ऐसे में सरकारी राशन हड़पने के लिए संपन्न परिवारों के लोग गरीबों की तरह हाथ फैला रहे हैं। ऐसे मामलों के सामने आने के बाद प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है।
शनिवार को बिनावर क्षेत्र के गांव सिकरोड़ी के सद्दाम हुसैन ने प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार के सीयूजी नंबर पर सूचना दी कि लॉकडाउन में उसके घर में खाने को कुछ नहीं बचा है। परिवार दो दिन से भूखा है। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक राशन लेकर सद्दाम के घर पहुंच गए। यहां पता लगा कि सद्दाम के घर में कई क्विंटल अनाज है। आटा, चावल आदि भी पर्याप्त है। पुलिस ने सद्दाम हुसैन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया। इसी तरह मंगलवार को बिल्सी के मोहल्ला साहबगंज निवासी शमशाद ने बदायूं कंट्रोल रूम पर फोन किया कि उनके घर पर खाने के लिए कुछ नहीं हैं। उन्होंने मदद की गुहार लगाई थी। इस पर लेखपाल रुपेंद्र शाक्य टीम के साथ उनके परिवार के लिए राशन लेकर पहुंचे। लेकिन राशन देने से पहले टीम ने उनके बारे में आसपास के लोगों से पता किया तो मालूम हुआ कि इस परिवार की स्थिति ठीक है। जांच में यह बाद सही निकली, जिसके बाद में उनके घर की वीडियोग्राफी कराई गई। साथ ही शमशाद के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज की गई है।
लॉकडाउन में लोगों से घरों में रहने की अपील की गई है। खाने-पीने के सामान और जरूरत की चीजों की कमी न हो, इसके लिए पूरा प्रशासनिक अमला लगा हुआ है। अगर कोई भी व्यक्ति फोन करके झूठी सूचना पुलिस-प्रशासन को देगा, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। - नरेंद्र बहादुर सिंह, एडीएम एफआर