फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   lockdown in budaun

लॉकडाउन: प्रशासन ने मंडियों के खुलने का समय निर्धारित किया

Thu, 09 Apr 2020 09:40 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2020 09:40 PM IST
विज्ञापन
lockdown in budaun
बदायूं। लॉकडाउन के बीच फसल काटने के लिए प्रशासन से मिली अनुमति के बाद किसानों ने गेहूं की फसल काटना शुरू कर दिया है। अब 15 अप्रैल से सरकारी गेहूं खरीद केंद्र शुरू हो जाएंगे। इसको ध्यान में रखते हुए डीएम कुमार प्रशांत ने लॉकडाउन अवधि में जनपद की सभी मंडी समितियों के खुलने और बंद होने का समय निर्धारित कर दिया। किसानों के मंडी में उपज लाने का समय सुबह आठ बजे से दोपहर एक बजे तक, मंडी में व्यापारियों द्वारा क्रय-विक्रय का समय शाम पांच बजे तक और शाम पांच से रात 10 बजे तक लोडिंग होगी। चूंकि मंडी स्थल में सब्जी मंडी भी संचालित हैं, ऐसे में उसका समय सुबह चार बजे से सात बजे तक रहेगा।
विज्ञापन

डीएम कुमार प्रशांत ने कहा है कि व्यापारी, आढ़ती, पल्लेदारों मजदूरों को पास जारी होंगे। यह पास मंडी सचिव की अनुशंसा पर विहित प्राधिकारी बनाएंगे। कृषि उपज के व्यापार में शामिल व्यापारियों/ आढ़तियों का दायित्व होगा कि वह अपने व्यापारिक परिसर में कार्य करने वाले प्रत्येक किसान, पल्लेदार, मजदूर, ड्राईवर का हाथ धुलवाने व सैनिटाइज की व्यवस्था करेंगे। मंडी में एकल किसान को ही प्रवेश मिलेगा। सभी श्रमिकों, किसानों-व्यापारियों में न्यूनतम एक मीटर की दूरी बनाये रखने का दायित्व संबंधित व्यापारी/आढ़ती का होगा। मंडियों में सैनिटाइजर की व्यवस्था व्यापारियों/उपनिदेशक द्वारा की जाएगी। मंडी में प्रवेश करने वाले प्रत्येक व्यापारी, आढ़ती, किसान, मजदूर, पल्लेदार, तौलक आदि को मास्क या गमछे या तिहरे रूमाल से मुंह ढकना अनिवार्य होगा। इसके लिए संबंधित व्यापारी/आढ़ती मास्क का वितरण करायेंगे। किसी भी आढ़त/दुकान पर एक समय में पांच से ज्यादा व्यक्ति नहीं रहेंगे। सभी व्यक्ति एक-एक मीटर की दूरी पर बैठे या खड़े होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed