फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Lockdown effect

लॉकडाउन : पूर्णिमा पर कछला घाट पर स्नान नहीं कर सकेंगे श्रद्धालु, डीएम ने दिए निर्देश

Tue, 07 Apr 2020 10:58 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2020 10:58 PM IST
विज्ञापन
Lockdown effect
उझानी। पूर्णिमा पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मां भागीरथी में स्नान करते हैं लेकिन कोरोना वायरस की वजह से देशभर में लॉकडाउन चल रहा है। क्योंकि भीड़ एकत्र होने पर कोरोना संक्रमण फैलने का खतरा है। इसको देखते हुए जिला प्रशासन ने निर्देश दिए है कि गुरुवार को पूर्णिमा है, उस दिन कोई भी व्यक्ति गंगाघाट पर स्नान करने के लिए न जाए। अन्यथा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। कोरोना संक्रमण और लोक स्वास्थ्य को देखते हुए पूरे देश में 21 दिनों का लॉकडाउन चल रहा है ताकि कोरोना वायरस की चेन को तोड़ सकें। और लोगों को इस वायरस से बचाया जा सकें। शासन से निर्देश मिलने के बाद में जिला प्रशासन लगातार इस दिशा में काम भी कर रहा है। इधर 8 अप्रैल को पूर्णिमा है। इस दिन काफी संख्या में लोग गंगा स्नान करने के लिए कछला घाट समेत अन्य घाटों पर स्नान करते हैं। क्योंकि इस वायरस से बचाव के जरूरी है कि सभी लोगों आपसी दूरी बनी रहे। इसको लेकर जिलाधिकारी कुमार प्रशांत ने निर्देश दिए हैं कि कोई भी श्रद्घालु गंगा तटों पर स्नान के लिए न जाए और गंगा घाटों पर किसी भी प्रकार के मेले का आयोजन भी न किया जाए। अगर ऐसे किसी ने किया तो उसके खिलाफ लॉकडाउन के उल्लंघन करने के आरोप में कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed