{"_id":"5e99e01e8ebc3e77a9471c1c","slug":"lockdown-break-in-ujhani-badaun-news-bly402987711","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन में दुकान खोलने पर कपड़ा कारोबारी समेत दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन में दुकान खोलने पर कपड़ा कारोबारी समेत दो गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उझानी (बदायूं)। पुलिस की सख्ती के बावजूद दुकानदार लॉकडाउन तोड़ने से बाज नहीं आ रहे हैं। शुक्रवार को उझानी के दो दुकानदार लॉकडाउन के बीच दुकान खोलकर बैठ गए। इसका पता लगने पर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें एक कपड़ा कारोबारी और दूसरा किराना स्टोर मालिक है।
उझानी कस्बे के मोहल्ला बाजारकलां निवासी विष्णु गोस्वामी की मेन मार्केट में कपड़े की दुकान है। शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे विष्णु ने दुकान खोली और ग्राहकों को कपड़े बेचने लगे। हालांकि दुकान का शटर आधे से ज्यादा गिरा था। इसका पता लगने पर दरोगा जितेंद्र सक्सेना ने जाकर दुकानदार विष्णु को गिरफ्तार कर लिया। दुकान में पांच-छह ग्राहक मौजूद थे, जिन्हें फटकार कर भगा दिया। इसी तरह गौतमपुरी मोहल्ला निवासी अनुज गुप्ता की किराना की दुकान है। शुक्रवार सुबह अनुज दुकान खोलकर बैठे थे। तभी पुलिस ने अनुज को गिरफ्तार कर लिया गया। कारोबारी अनुज और विष्णु गोस्वामी के खिलाफ धारा 188, 269 और 270 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार चाहर ने बताया कि दोनों दुकानदारों को कोतवाली से जमानत पर छोड़ दिया गया है।