{"_id":"5e99e0b08ebc3e77a9471c1f","slug":"lockdown-break-in-sahaswan-badaun-news-bly402987876","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन में मारपीट, दुकान पर लगाई भीड़, 17 पर एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन में मारपीट, दुकान पर लगाई भीड़, 17 पर एफआईआर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहसवान (बदायूं)। हॉटस्पॉट घोषित होने के बावजूद सहसवान में लोग बाहर निकलने से बाज नहीं आ रहे हैं। सहसवान पुलिस ने शुक्रवार को लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर अलग-अलग स्थानों पर 17 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें कई महिलाएं शामिल हैं। इन लोगों ने कोई घर से निकलकर विवाद कर रहा था तो कोई अपनी दुकान के आगे बेवजह भीड़ लगाए था। पुलिस ने सभी 17 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। हालांकि बाद में सभी को थाने से जमानत दे दी गई।
शुक्रवार को नगर के सैफुल्लागंज निवासी जयप्रकाश पुत्र जसोदा नंदन, आशीष कुमार माहेश्वरी पुत्र नीरेश कुमार, नीलम पुत्री जशोदा नंदन, हंसा पत्नी विजय प्रकाश, रेनू माहेश्वरी पत्नी आशीष माहेश्वरी, सौरभ मिश्रा पुत्र ईश्वर शरण, जयगोपाल पुत्र श्री रामजीमल, उर्मिला मिश्रा पत्नी ईश्वर शरण, शिवम पुत्र जयगोपाल के बीच मारपीट हो गई। दोनों पक्षों के बीच जमीनी विवाद चल रहा है। इसकी सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने सभी लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सभी के खिलाफ धारा 188, 269, 270 के तहत एफआईआर दर्ज की है।
इनके अलावा पुलिस ने नीरेश पुत्र रमाशंकर, गौरव मिश्रा पुत्र ईश्वर शरण को गिरफ्तार किया है। उनके खिलाफ शांतिभंग की धारा में कार्रवाई की गई। इधर, नसरुल्लागंज मोहल्ला निवासी अंकित पुत्र रामौतार और रसूलपुर वेला निवासी प्रेमपाल पुत्र महावीर सिंह अपनी दुकान पर अनावश्यक भीड़ लगाए थे। इसका पता लगने पर पहुंची पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। उनके खिलाफ भी धारा 188, 269, 270 के तहत कार्रवाई की गई है। जखूपुरा निवासी अमित पुत्र महेश और सिंकू पुत्र सत्यपाल पुरानी रंजिश में विवाद करते पकड़े गए। पुलिस ने दोनों के खिलाफ धारा 151, 107/116 के तहत कार्रवाई की है।