{"_id":"5ebab72c8ebc3e90941e4cb7","slug":"lockdown-break-in-baduan-badaun-news-bly405600346","type":"story","status":"publish","title_hn":"हॉटस्पॉट इलाके के स्कूल में राशन वितरण.. भीड़ देख चकराए डीएम , 19 गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हॉटस्पॉट इलाके के स्कूल में राशन वितरण.. भीड़ देख चकराए डीएम , 19 गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। हॉटस्पॉट इलाके में मंगलवार दोपहर सोथा मोहल्ले में एक प्राइवेट स्कूल में करीब एक हजार से ज्यादा लोगों को एकत्र कर राशन वितरण किया जा रहा था। इसकी सूचना पर डीएम ने पुलिस अधिकारियों के साथ छापा मारा। राशन वितरण करने वालों को पकड़ लिया गया। इस दौरान न भीड़ ने मुंह को मास्क या रुमाल से न तो ढका था और न ही सामाजिक दूरी का पालन किया। वितरण करने वाले ख्यासाल उद्दीन समेत 19 लोगों को हिरासत में लेकर उनपर धारा 188, 269, 144 का उल्लंघन करने सहित एपिडेमिक एक्ट सहित अन्य धाराओं में कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
मंगलवार को शहर में लॉकडाउन का डीएम कुमार प्रशांत व एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी निरीक्षण कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें जानकारी मिली कि एक प्राइवेट स्कूल में काफी संख्या में लोग एकत्र हैं। वहां पर लॉकडाउन का पालन नहीं किया जा रहा है। इसकी सूचना पर डीएम व एसएसपी मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि शहर की चक्कर की सड़क स्थित बदायूं पब्लिक स्कूल के आसपास भारी तादाद में भीड़ है। दोनों अधिकारी गाड़ी से उतरे तो भीड़ इधर-उधर भागने लगी। जानकारी मिलने पर विद्यालय का गेट भीतर से बंद कर लिया गया। एसएसपी ने साउंड के माध्यम से कहा कि भवन स्वामी तत्काल प्रभाव से गेट खोलें, गेट न खोलने पर मजबूरी में गेट को तोड़ दिया जाएगा। इसके कुछ देर बाद में गेट खोला गया। गेट खुलने पर भीतर से आए व्यक्ति ने डीएम व एसएसपी से कहा कि अंदर कोई नहीं है। एसएसपी ने सिपाहियों को अंदर जाकर देखने के निर्देश दिए तो काफी की तादाद में भीड़ कमरों में छुपी हुई थी, इन्हें बाहर निकाला गया। वहां पर प्रशासन के बिना अनुमति से भीड़ जमा कर राशन का वितरण किया जा रहा था। ऐसे में ख्यासाल उद्दीन सहित उसके 19 साथियों को मौके पर ही हिरासत में ले लिया है। साथ ही उनके खिलाफ पुलिस कार्रवाई कर रही है।
बिना अनुमति के राशन का वितरण किया जा रहा था। वहां काफी भीड़ जुटी थी। सामाजिक दूरी भी दरकिनार थी। मौके से 19 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इसमें स्कूल संचालक भी शामिल है। रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं। - कुमार प्रशांत, डीएम, बदायूं