{"_id":"5eab12db8ebc3e904e1cb746","slug":"lockdown-break-in-baduan-badaun-news-bly4043863191","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन के उल्लंघन पर सात थोक व्यापारियों के लाइसेंस निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन के उल्लंघन पर सात थोक व्यापारियों के लाइसेंस निरस्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहसवान। लॉकडाउन और सामाजिक दूरी का पालन न करने पर मंडी सचिव ने सात थोक व्यापारियों के लाइसेंस निरस्त कर दिए हैं। इससे व्यापारियों में हड़कंप मचा है। मंडी सचिव आरके तिवारी ने चेतावनी दी है कि लॉकडाउन और सामाजिक दूरी का पालन न करने वाले व्यापारियों के खिलाफ इससे भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
मंडी में थोक व्यापारियों की दुकानों, गोदामों पर भीड़ जुट रही थी। इसकी वजह यह रही कि थोक की दुकानों पर फुटकर में बिक्री की जा रही थी। बार-बार कहने के बाद भी लोग सामाजिक पूरी का पालन नहीं करा रहे थे। जबकि सभी को लॉकडाउन और सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करते हुए व्यापार करने की अनुमति दी गई थी। फिर भी नियमों का पालन नहीं किया जा रहा था। ऐसे में मोहम्मद सोहेल एंड कंपनी, सफी अहमद एंड संस, मोहम्मद सरफराज एंड कंपनी, नन्हें मियां-बन्ने मियां, नईम बाबू एंड कंपनी, आवरा एंड संस, किशनलाल लाल एंड संस के लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निरस्त किए गए हैँ। मंडी सचिव आरके तिवारी ने बताया कि सभी व्यापारियों को सामाजिक दूरी, लॉकडाउन का पालन और लाइसेंस की शर्तों के साथ ही व्यापार करना होगा। ऐसा न करने वालों के खिलाफ लाइसेंस निरस्तीकरण के साथ एफआईआर भी दर्ज कराई जाएगी।