फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   lockdown break in Baduan

कार में घूम रहे थे चार बैंक कर्मचारी, सीओ बोले- दो पैदल जाओ और दो कार से

Thu, 30 Apr 2020 02:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2020 02:11 AM IST
विज्ञापन
lockdown break in Baduan
बदायूं। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। पुलिस की सख्ती के बावजूद लोग घर से निकलना बंद नहीं कर रहे हैं। शहर की हर गली मोहल्ले को बैरियर लगाकर बंद कर दिया गया है, फिर भी लोग सड़कों पर घूमने से बाज नहीं आ रहे हैं। बुधवार को चेकिंग के दौरान एक कार में बैंक के चार कर्मचारी घूमते मिले। सीओ सिटी ने उन्हें चेतावनी देते हुए कहा कि दो लोग कार में जाएं और दो लोग पैदल जाएं, तभी लॉकडाउन का मतलब पता चलेगा।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर सीओ सिटी विनय कुमार द्विवेदी और सिटी मजिस्ट्रेट अमित कुमार लावेला चौक पर लॉकडाउन का निरीक्षण कर रहे थे। उस दौरान उनके सामने कई वाहन ऐसे गुजरे जो आवश्यक सेवा के लिए निकले थे। उनमें कोई दवा लेने जा रहा था। तो कोई अपने मरीज को अस्पताल ले जा रहा था। तो वहीं कई कर्मचारी अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए सड़क पर दौड़ते नजर आए। इस दौरान कचहरी तिराहे की ओर से एक कार आती दिखी। सिपाहियों ने उसे देखकर तुरंत लावेला चौक पर रोक लिया। जब उसमें बैठे लोगों को चेक किया गया, तो उसमें चार लोग बैठे मिले। सभी ने खुद को एक बैंक का कर्मचारी बताया। सीओ सिटी ने यह देखकर उन्हें पहले लॉकडाउन का मतलब बताया। उन्हें बताया कि सरकार का आदेश है कि कार में दो से ज्यादा लोग नहीं बैठेंगे। इसके बावजूद कार में चार लोग बैठकर घूम रहे हो। यह लॉकडाउन का सीधा उल्लंघन है। इस पर उनके खिलाफ कार्रवाई हो सकती है। जब उन्होंने खुद को कर्मचारी बताते हुए फरियाद की, तब सीओ सिटी ने कहा कि कार में सिर्फ दो लोग जाएंगे। बाकी दो लोग बैंक तक पैदल जाओ। तब तुम्हें एहसास होगा कि लॉकडाउन का असली मतलब क्या है। सीओ ने कहा कि लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले ये समझ लें कि यह उन्हीं के लिए खतरा है। चेताया कि अगर दोबारा नियमों को तोड़ते मिले तो कार्रवाई करने से नहीं चूकेंगे।
विज्ञापन

दिल्ली से मरीज लेकर आ गई कार
बुधवार को एक कार दो मरीज को लेकर दिल्ली से आई। सीओ और सिटी मजिस्ट्रेट ने उसे लावेला चौक पर रोक लिया। जब पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि मरीज का दिल्ली एम्स में ऑपरेशन हुआ था। इससे उन्हें घर लेकर आए हैं। सीओ सिटी ने कहा कि वह होम क्वांरटीन रहेंगे। बाहर निकले तो कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed