{"_id":"5ea9a8da8ebc3e9097269610","slug":"lockdown-break-in-baduan-badaun-news-bly40424791","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन का उल्लंघनः हॉटस्पॉट में आधा शटर उठाकर दवाएं बेच रहे मेडिकल स्टोर वाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन का उल्लंघनः हॉटस्पॉट में आधा शटर उठाकर दवाएं बेच रहे मेडिकल स्टोर वाले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। जिले में 16 लोग कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं, जिनमें आठ लोग शहर के हैं। डीएम ने हॉटस्पॉट इलाकों में सभी तरह की दुकानें बंद करने के निर्देश दिए हैं। इनमें मेडिकल स्टोर और पेट्रोल पंप भी शामिल हैं। दवाइयों की होम डिलीवरी के लिए कुछ मेडिकल स्टोर मालिकों को पास जारी किए गए हैं। मगर लालच में कुछ दुकानदार कोरोना के खतरे को नहीं समझ रहे हैं। हॉटस्पॉट घोषित लावेला चौक पर मेडिकल स्टोर मालिक आशा शटर उठाकर दवाइयों की बिक्री कर रहे हैं। इससे इन दुकानों पर रोजाना भीड़ लग रही है।
जिले में कोरोना का खतरा बढ़ता जा रहा है। कोरोना संक्रमित दो मरीज ठीक हुए तो दो नए पॉजिटिव मिल गए। दर्जनों लोगों की जांच रिपोर्ट आना बाकी है। इसकी वजह से शहर के जालंधरी सराय को कंटेन्मेंट जोन और 14 हॉटस्पॉट घोषित किए गए हैं। सहसवान कस्वा और वहीं का भवानीपुर खल्ली समेत 14 गांव हॉटस्पॉट हैं। इस सभी इलाकों में लोगों के आने जाने पर पूरी पाबंदी है। सभी तरह की दुकानें बंद कर दी गई हैं। इनमें मेडिकल स्टोर भी शामिल हैं। लोगों को दिककत न हो इसके लिए दवाइयां घर पहुंचाने के लिए मेडिकल स्टोर मालिकों को पास जारी किए गए हैं। मगर पास लेने के बावजूद कुछ मेडिकल स्टोर वाले होम डिलीवरी करने के बजाय दुकान खोलकर दवाएं बेच रहे हैं। थोड़े से लालच में वे न केवल लॉकडाउन तोड़ रहे, बल्कि कोरोना के खतरे को और बढ़ा रहे हैं।
शहर का लावेला चौक हॉटस्पॉट में शामिल हैं। लावेला चौक पर हर वक्त पुलिस भी तैनात रहती है। अधिकारियों का भी उधर से आना जाना होता है। बावजूद इसके लॉवेला चौक पर कुछ मेडिकल स्टोर खुल रहे हैं।
विज्ञापन
मेडिकल मालिकों को केवल दवाओं की होम डिलीवरी के लिए पास जारी किए गए हैं। उन्हें दुकान पर दवाएं बेचने के लिए पास नहीं दिया गया है। जो दुकान पर दवा बेच रहे हैं, उनके पास निरस्त किए जाएंगे। जरूरत पड़ी तो उनका लाइसेंस निरस्त किया जाएगा। - अमित कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट