फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   lockdown break in Baduan

लॉकडाउन में खोले बैठे थे ओपीडी, डीएम ने हॉस्पिटल कराया सील

Mon, 27 Apr 2020 11:57 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
lockdown break in Baduan
बदायूं/इस्लामनगर। डीएम कुमार प्रशांत के ट्विटर पर एक व्यक्ति ने शिकायत की कि लॉकडाउन के दौरान इस्लामनगर में एक डॉक्टर द्वारा ओपीडी लगातार खोली जा रही है, साथ ही उसके पास में ओपीडी के संबंध में अभिलेख भी नहीं है। इस पर डीएम ने मौके पर अधिकारी भेजकर जांच कराई। मामला सही पाए जाने पर क्लीनिक को सील कर दिया गया है।
विज्ञापन

बताते हैं कि एक व्यक्ति ने डीएम से ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि इस्लामनगर में स्थित विद्या डायग्नोस्टिक सेंटर पर डॉक्टर द्वारा मरीजों को देखा जा रहा है। साथ ही डॉक्टर के पास में इसको चलाने संबंधित कागज भी नहीं है। शिकायत मिलने के बाद डीएम ने एमओआईसी इस्लामनगर और इस्लामनगर पुलिस को जांच करने के निर्देश दिए। एमओआईसी डॉ. अमन सिद्दीकी को मौके पर कोई भी अभिलेख नहीं मिले। इसकी जानकारी उन्होंने डीएम को दी। डीएम के निर्देश पर सोमवार देर शाम डायग्नोस्टिक सेंटर को सील करा दिया गया।
विज्ञापन

वरिष्ठ अधिकारियों के आदेश पर विद्या अल्ट्रासाउंड सेंटर की जांच की गई जिसमें डॉक्टर जसवीर सिंह के पेपर वहां पाए गए जबकि वह वहां पर नहीं थे। प्रपत्र कब्जे में लेकर अल्ट्रासाउंड सेंटर को सील कर दिया गया है। इस दौरान थाना पुलिस भी साथ थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. अमन सिद्दीकी, एमओआईसी
लॉकडाउन चल रहा है, ऐसे में सभी डॉक्टरों की ओपीडी को बंद रखने के निर्देश है। इसके बावजूद भी ओपीडी खुली हुई थी। साथ ही कागज भी पूरे नहीं थे। ऐसे में हॉस्पिटल को सील करा दिया गया है। - कुमार प्रशांत, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed