{"_id":"6abac936b1b65a1d32095d1a","slug":"lock-of-advocates-chamber-broken-two-lakh-rupees-in-cash-and-other-items-stolen-badaun-news-c-123-1-bdn1010-174223-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: अधिवक्ता के चेंबर का ताला तोड़ दो लाख नकदी व सामान चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: अधिवक्ता के चेंबर का ताला तोड़ दो लाख नकदी व सामान चोरी
विज्ञापन
बिसौली में अधिवक्ता चेंबर में चोरी होने पर पुलिस को मौका मुआयना कराते अधिवक्ता। संवाद
बिसौली। तहसील परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए चोरों ने अधिवक्ता के चेंबर को रविवार रात अपना निशाना बना लिया। चोर चेंबर का ताला तोड़कर अंदर रखा लैपटॉप, स्टांप और करीब दो लाख रुपये चुरा ले गए। सोमवार सुबह अधिवक्ता के चेंबर पहुंचने पर ताले टूटे मिलने और सामान गायब होने पर उन्होंने कोतवाली में घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौके पर एकत्र हो गए।
चंदौसी थाना क्षेत्र के शक्तिनगर कॉलोनी निवासी अधिवक्ता हृदेश चंद्र शर्मा का तहसील कोर्ट कंपाउंड परिसर में चेंबर नंबर 16 है। अधिवक्ता के मुताबिक, सोमवार सुबह करीब 10:30 बजे जब वह चेंबर पर पहुंचे तो दरवाजे के ताले टूटे हुए थे। भीतर जाकर देखा तो मेज की दराज के ताले भी टूटे हुए थे। जांच करने पर चेंबर से एचपी कंपनी का लैपटॉप और लॉकर में रखे स्टांप और करीब दो लाख रुपये गायब मिले।
अधिवक्ता ने 112 डायल कर पुलिस को सूचना दी। इसके बाद उन्होंने कोतवाल सवेंद्र शर्मा को फोन कर घटना की जानकारी दी। सूचना पर क्राइम इंस्पेक्टर चमन गिरि पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और चेंबर का निरीक्षण कर घटना की जानकारी ली। बाद में अधिवक्ता ने कोतवाली पहुंचकर चोरी की तहरीर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन
सीओ अंशुमन श्रीवास्तव ने बताया कि चोरी की सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर को घटनास्थल पर भेजकर आसपास के कैमरे चेक करवाए जा रहे हैं। बहुत जल्द चोरों को पकड़ खुलासा किया जाएगा।