{"_id":"6816733471b1ea8fe101a3cb","slug":"loan-files-worth-rs-127-crore-pending-in-eight-banks-badaun-news-c-123-1-akb1003-138708-2025-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: 1.27 करोड़ के लोन की फाइलें आठ बैंकों में लंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: 1.27 करोड़ के लोन की फाइलें आठ बैंकों में लंबित
विज्ञापन
बदायूं। सहसवान और बिल्सी बैंकों में भ्रष्टाचार जैसा मामला हर बैंक में देखा जा सकता है। जिले के आठ बैंकों में 1.27 करोड़ रुपये लोन की फाइल लंबित हैं। इनके पीछे की वजह अधिकारी ठीक तरह से बता नहीं पा रहे हैं।
सहसवान स्थित पंजाब नेशनल बैंक में लोन देने के नाम पर मैनेजर राजीव गंगवार और दफ्तरी दयाराम ने देवव्रत से 40 हजार रुपये मांगे थे। रिश्वत की रकम देते हुए सीबीआई की एंटी करप्शन की टीम ने उन्हें पकड़ लिया था। इसी तरह जिले भर की आठ बैंकों में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत 1.27 करोड़ रुपये की फाइल लंबित है। इसमें कोई फाइल छह माह से तो कोई चार माह से अटकी है। अब तो बैंक के अधिकारी लोन की फाइलों पर हाथ ही नहीं रख रहे हैं। कोई ग्राहक जा भी रहा है तो उसे किसी न किसी बहाने से वापस कर दिया जा रहा है। लीड बैंक मैनेजर रीकेश कुमार रंजन ने बताया कि जो भी फाइल लंबित हैं। उनकी समीक्षा करवा कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
--
पीएनबी में सबसे ज्यादा लंबित हैं लोन की फाइल
जिले में पीएनबी की पांच शाखाओं में 15 लाख रुपये, बैंक ऑफ बड़ौदा में दो फाइल 30 लाख, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में एक फाइल दो लाख रुपये के लोन की लंबित हैं। इन सभी फाइलाें को प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत लोन दिए जाने के लिए खादी ग्रामोद्योग विभाग से बैंकों में भेजा गया है।
विज्ञापन
--
दो बड़ी कार्रवाई के बाद अनजान नंबर से फोन उठाने से बच रहे अधिकारी
दो बैंकों में सीबीआई की बड़ी कार्रवाई होने से बैंक के अधिकारी किसी से फोन में वार्ता करने से कतरा रहे हैं। अनजान नंबर का फोन तो वह बिल्कुल भी नहीं उठा रहे। बैंक के अधिकारी अपने साथ काम करने वाले लोगों से भी व्हाट्सएप कॉल के माध्यम से वार्ता कर रहे।
-