{"_id":"6862def54529e47f9a03c3bc","slug":"list-of-kanwariyas-is-being-prepared-badaun-news-c-123-1-sbly1018-142148-2025-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: तैयार कराई जा रही कांवड़ियों की सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: तैयार कराई जा रही कांवड़ियों की सूची
विज्ञापन
बदायूं। प्रशासन जिले से कांवड़ लेकर जाने वाले कांवड़ियों की सूची तैयार करा रहा है। इसके अलावा जून के दूसरे सप्ताह से शुरू होने वाले सावन माह में निकलने वाली यात्रा की रूपरेखा तैयार की जा रही है। हुड़दंगियों की ड्रोन कैमरों से निगरानी कराई जाएगी। साथ ही तेज डीजे बजाने पर कार्रवाई की जाएगी।
कांवड़ यात्रा के दौरान तेज आवाज में डीजे बजाने वालों पर प्रशासन की नजर रहेगी। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस-प्रशासन ने कमर कस ली है। गांव-गांव पुलिस सर्वे कर रही है कि कितने कांवड़िए जल भरने के लिए कब और कैसे जाएंगे, ताकि संख्या पता चल सके। 11 जुलाई से कांवड़ यात्रा शुरू हो रही है।
इससे पहले ही प्रशासन अपनी तैयारी में जुटा हुआ है। पुलिस थानों पर पीस कमेटी की बैठक कर लोगों को तेज आवाज में डीजे न बजाने और भड़काऊ नारे न लगाने की हिदायत दी जा रही। कोई हादसा न हो, इसके लिए डीजे की ऊंचाई भी सीमित रहेगी। करीब 1100 पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। साथ ही गंगा घाट पर मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे।
विज्ञापन
हर एक किलोमीटर पर होगी पुलिस पिकेट
कछला गंगा घाट पर बरेली, शाहजहांपुर, पीलीभीत आदि जिलों के कांवड़िए सावन के महीने में जल लेने के लिए आते हैं। यह कांवड़िए बरेली-मथुरा हाईवे से गुजरते हैं। इन्हीं के साथ ही जिले के कांवड़िए भी निकलते हैं। बिनावर थानाक्षेत्र से लेकर कछला गंगा घाट तक हर किलोमीटर पर पुलिस पिकेट बनाई जा रही है। जिससे उनको सकुशल निकाला जा सके। इसके अलावा बरेली-मथुरा रोड से जिले में उझानी से कछला की ओर जाते हैं। कुछ जगह सड़क खराब है, उसे ठीक कराया जा रहा है।
मंडल के जिलों की पुलिस रहेगी तैनात
जिले में बरेली, पीलीभीत और शाहजहांपुर से पुलिस की मांग की गई है। दूसरे जनपद के करीब 200 पुलिस कर्मी भी पूरे माह जिले में कांवड़ यात्रा के दौरान ड्यूटी पर रहेगी। वहीं, पीएसी भी जगह-जगह तैनात रहेगी। इसकी वजह है कि कांवड़ियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो और सकुशल उनको गंतव्य तक भेजा जा सके।
-- -- --
जिले में कांवड़ यात्रा में भारी संख्या में शिव भक्त आते हैं। जिले के अलावा कई जिलों से कांवड़िए जल भरने के लिए आते हैं। इसको लेकर सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त कराई जा रही हैं। डीजे संचालकों के साथ थानों पर बैठक कर जरूरी निर्देश दिए जा रहे हैं, ताकि कांवड़ यात्रा सकुशल संपन्न कराई जा सके।
- विजयेंद्र द्विवेदी, एसपी सिटी व नोडल अधिकारी, कांवड़ यात्रा