फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Liquor worth Rs 3 lakh and cash stolen by cutting the wall

Budaun News: दीवार काटकर नकदी समेत तीन लाख की शराब चोरी

Mon, 29 Sep 2025 01:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 29 Sep 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Liquor worth Rs 3 lakh and cash stolen by cutting the wall
उझानी में शराब की दुकान में चोरी के बाद सेल्समैन से जानकारी करते पुलिस कर्मी। संवाद
उझानी। शराब की कंपोजिट दुकान की दीवार काटकर करीब तीन लाख रुपये कीमत की शराब की पेटियां निकाल चोरी कर ली गईं। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम ने नमूने कराके तहकीकात शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कछला रोड बाजार में नगर निवासी दिव्या माहेश्वरी की शराब की कंपोजिट दुकान है। सेल्समैन अमित कुमार सिंह ने बताया कि चोरों ने पीछे से दुकान की दीवार काटकर घटना को अंजाम दिया है। चोरों ने गुल्लक से 1.46 लाख रुपये के अलावा अंग्रेजी शराब के कीमती ब्रांड की बोतलों की पेटियों को चोरी की है। चोरी की घटना सीसी कैमरों में कैद हो गई है। उसने दिख रहा है कि तीन चोरों ने घटना को अंजाम दिया। इनमें दो चोरों के चेहरे गमछे से ढके नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

सेल्समैन से घटना के बारे में जानकारी होने पर दिव्या के पति विवेक माहेश्वरी और उनके पार्टनर अरुण अग्रवाल समेत कई लोग मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम बुलाकर गुल्लक समेत दुकान के पीछे पड़ी पेटियों से नमूने लिए। पुलिस ने चोरों तक पहुंचने के लिए तहकीकात शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मलिक ने बताया कि फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश की जा रही है। जल्द ही वर्कआउट कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------

चोरी की घटना से पहले रेकी का शक
- अंग्रेजी शराब की दुकान में चोरी घटना से पहले रेकी किए जाने का शक है। चोरों ने दुकान के पीछे जिस स्थान पर दीवार काटी है, उसके बाद भी एक और दीवार है। उसी को फांदकर चोर दुकान की दीवार तक पहुंचे। दुकान के अंदर भी चोरों ने सीसी कैमरों में एक को तिरछा कर दिया था। तीसरे कैमरे में गुल्लक से नकदी निकालते और पेटियों को सरकाते हुए नजर आ रहे हैं। काफी हद तक संभव है कि चोरों में से कोई दुकान की स्थिति से पूरी तरह वाकिफ हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed