फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Link road of Mahava river bridge in Usmanpur caved in

Budaun News: उस्मानपुर में महावा नदी के पुल का संपर्क मार्ग धंसा

Tue, 12 Mar 2024 11:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 12 Mar 2024 11:03 AM IST
विज्ञापन
Link road of Mahava river bridge in Usmanpur caved in
बदायूं। बदायूं-मेरठ हाईवे पर उस्मानपुर में महावा नदी के पुल का संपर्क मार्ग काफी गहराई तक धंस चुका है। जरा सी चूक हुई तो इसमें वाहन भी गिर सकते हैं। बावजूद इसके जिम्मेदार अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे।
विज्ञापन

बदायूं-मेरठ हाईवे पर उस्मानपुर गांव के पास से महावा नदी पर 2020 में एक पुल बनाया गया था। लागत 17 करोड़ 23 लाख रुपये आई थी। आसपास के कई गांव के लोगों का इस पुल से हर समय आना-जाना रहता है। बड़े-छोटे दस हजार से अधिक वाहन 24 घंटे में गुजरते हैं। पुल के संपर्क मार्ग की मिट्टी धंस जाने से मार्ग की सपोर्ट में लगे लोहे के एंगल लटक गए हैं। मिट्टी के लगातार धंसने से पुल के लिए खतरा बढ़ गया है। स्थानीय लोगों ने विभागीय अधिकारियों को इसके बारे में बताया, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन


एक बार पहले भी धंस चुकी है मिट्टी
उस्मानपुर के पास बने इस पुल के संपर्क मार्ग की मिट्टी एक बार पहले भी धंस चुकी है। जब इसके बार में अधिकारियों को बताया तो मिट्टी डालकर खानापूर्ति कर ली गई। अगर उसी समय सही तरीके से मिट्टी भरी जाती तो यह हाल न होता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed