{"_id":"597888f34f1c1b3b4f8b4761","slug":"lightmen-beaten-up-while-doing-disconnection","type":"story","status":"publish","title_hn":"कनेक्शन काटने पहुंचे लाइनमैन की पिटाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कनेक्शन काटने पहुंचे लाइनमैन की पिटाई
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
Updated Wed, 26 Jul 2017 06:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेई समेत बिजली कर्मियों ने कोतवाल से की शिकायत
पठानटोला मोहल्ले में एक व्यक्ति के घर पर बिजली कनेक्शन को काटने और मीटर उतारने पहुंचे लाइनमैन पर गृहस्वामी के भाई ने हमला कर दिया। पिटाई से लाइनमैन घायल हो गया। उसने उपकेंद्र पर पहुंचकर जेई समेत साथी बिजली कर्मियों को अवगत कराया। पुलिस ने घायल लाइनमैन का मेडिकल कराया है। मामला मंगलवार शाम का है। उपकेंद्र पर तैनात लाइनमैन प्रवेश कुमार को जेई बृजमोहन ने पठानटोला मोहल्ले में अनिल के घर बिजली कनेक्शन काटकर मीटर उतारने के लिए भेजा था। प्रवेश के साथ दूसरा लाइनमैन रमेश भी था। आरोप है कि उसी दौरान अनिल का भाई मोहित लाइनमैन पर हमलावर हो गया। लाइनमैन ने उससे यह भी कहा कि अनिल ने कनेक्शन कटवाने के लिए प्रार्थना पत्र देकर अभिलेखीय औपचारिकताओं को पूरा करा लिया है। कहासुनी के बाद मोहित ने प्रवेश की पिटाई कर दी। पिटाई से वह घायल हो गया। घायल प्रवेश ने उपकेंद्र पर जेई समेत बिजली कर्मियों को घटना की जानकारी दी। देर शाम जेई के साथ कई लाइनमैन कोतवाली पहुंचे। उन्होंने घायल प्रवेश की ओर से कार्रवाई के लिए तहरीर भी सौंप दी। प्रवेश ने बताया कि मोहित को नामजद करा दिया गया है। इसे लेकर मोहल्ले में भी काफी देर तक अफरातफरी का माहौल बना रहा। पुलिस ने घायल प्रवेश का मेडिकल भी कराया है।